सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईएचएमएस के अंतर विद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता की  डेफोडिल और नवयुग स्‍कूल बनी चैंपियन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 24, 2024 8:25 अपराह्न
कोटद्वार। इंस्टिट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज की ओर से आयोजित चौथी इंटर स्‍कूल वालीबॉल प्रतियोगिता की बालक वर्ग में डेफोडिल स्‍कूल और बालिका वर्ग में नवयुग स्‍कूल चैंपियन रही।  गुरुवार को बीईएल रोड बलभद्रपुर स्थित खेल मैदान में गढवाल राइफल्‍स के संस्‍थापक लॉट सुबेदार मेजर बलभद्र सिंह नेगी की स्‍मृति में आयोजित प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। मैच का बतौर मुख्‍य अतिथि अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत और कालेज के एमडी बीएस नेगी ने दीप प्रज्‍वलित और खिलाडि़यों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया । बालिका वर्ग का पहला फाइनल मैच डीएवी पब्‍लिक स्‍कूल और नवयुग स्‍कूल के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ी अंक के लिए जूझते रहे। लेकिन, नवयुग की टीम ने बेहतर रणनीति के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएवी को दोनों सेट में 21-19 और 21-12 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की । बालक वर्ग का फाइनल मैच डेफोडिल स्‍कूल और नवयुग स्‍कूल के बीच खेला गया।
दोनों टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन के बदौलत आईएचएमएस खेल मैदान में रोमांच छाया रहा। अंतिम समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्‍कर रही। पहला सेट डेफोडिल ने 21-18 के अंतर से जीता, जबकि दूसरे सेट में नवयुग ने 21-18 से सेट जीतकर वापसी करते हुए प्रतियोगिता तीसरे सेट तक पहुंचाई। अंतिम सेट में मैच का रोमांच छाया रहा, एक एक अंक के लिए दोनों टीमों ने पूरा जोर लगा दिया। अंत में डेफोडिल ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 22-20 के अंतर से प्रतियोगिता की चैंपियनशिप अपने नाम की। मुख्‍य अतिथि फुटबॉल कोच सुनील रावत, कालेज के एमडी बीएस नेगी, डायरेक्‍टर एकेडमिक डॉ अश्वनि शर्मा, डेफोडिल स्‍कूल के संस्‍थापक अजुर्न बिष्‍ट और डोफोडिल के प्रबंधक शेखर उपाध्‍याय ने खिलाड़ियों, विजेता और उपविजेता टीम को मैडल और ट्राफी प्रदान की।
इस अवसर पर कालेज के जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल, प्रतियोगिता समन्‍वयक एचओडी एचएम पंकज कुकरेती, कल्‍चर कमेटी हेड असिस्‍टेंट प्रोफेसर सपना रौथाण सहित सभी प्राध्‍यापक और कर्मचारी मौजूद रहे। मैच का आंखों देखा हाल एचओडी सीएसआईटी अनुराग सेमवाल और असिस्‍टेंट प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह जगवान ने सुनाया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए बालिका वर्ग में डीएवी की स्मृति को बेस्‍ट ब्‍लॉकर, डीएवी की रिशिका को बेस्‍ट स्‍मेसर, नवयुग की प्रियांशी को बेस्‍ट लिब्रो, नवयुग की अनुष्‍का को बेस्‍ट डिफेंडर, स्‍कॉलर्स की इशिता को बेस्‍ट सर्वर और नवयुग स्‍कूल की इशिता को मोस्‍ट वैलुएवल प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया वहीं बालक वर्ग में एवीएन के सूर्य बलूनी को बेस्‍ट ब्‍लॉकर, डेफोडिल के सिद्धार्थ कुकरेती को बेस्‍ट स्‍मेसर, डेफोडिल के सिद्धार्थ पटवाल को बेस्‍ट लिब्रो, एवीएन के शुभम को बेस्‍ट डिफेंडर, स्‍कॉलर्स के अंकित बिष्‍ट को बेस्‍ट सर्वर और डेफोडिल के सागर को मोस्‍ट वैलुएवल प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्‍कार‍ दिया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.