गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एनआईवीएच द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला “सम्वाद” का आयोजन, ‘मीडिया का दिव्यांगजनों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी’

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 23, 2024 9:11 अपराह्न

 

देहरादून : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में बुधवार को संस्थान के सामुदायिक रेडियो स्टेशन 91.2 एनआईवीएच हेलो दून द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला “सम्वाद” का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया के विभिन्न प्रारूपों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और दिव्यांगजनों के प्रति जन जागरूकता और संवेदनशीलता को नए सिरे से समझने का प्रयास किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने शिरकत की। एनआईईपीवीडी के कार्यकारी निदेशक सुरेन्द्र ढालवाल ने , “सम्वाद कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा की समाज में मीडिया की भूमिका जन जागरूकता के साथ लोगों के विचारों को आकार देने में भी अहम है ऐसे मे मीडिया का दिव्यांगजनों और उनके अधिकारो के प्रति जागरूक व संवेदनशील होना बहुत जरूरी है” । कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें आर.पी.डब्ल्यू.डी एक्ट के बारे में संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार ने विस्तार से बताया साथ ही संस्थान के रेडियो जॉकी कोर्स के छात्रों ने इस पर लघु नाटिका प्रस्तुत की । दिव्यांगजनों के शिक्षा,रोजगार व पुनर्वास के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर एक फिल्म भी दिखायी गयी जिसे संस्थान के रेडियो जॉकी कोर्स के छात्रों द्वारा लिखा व अभिनय किया गया था । इसके अलावा भारतीय सूचना सेवा के कमल प्रजापति जो स्वयं दृष्टिदिव्यांग है , उन्होंने मीडिया सेक्टर में अपने कार्य अनुभवों को साझा किया । दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए अंतरचक्षू और दिव्यांगजन शिष्टाचार पर सम्वाद जैसे कार्यक्रम भी इस एक दिवसीय कार्यशाला का आकर्षण रहे । इस कार्यक्रम में प्रिंट, टीवी, रेडियो, डिजिटल प्रारूपों से 19 मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया । संस्थान की कार्यक्रम निर्माता मती चेतना गोला ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए दिव्यांगजन संबंधित जन जागरूकता के लिए विभिन्न मीडिया प्रारूपों के एक साथ आने का आह्वान किया ।

इस कार्यशाला में देहरादून के विभिन्न मीडिया इंस्टीट्यूट के फैकल्टी सदस्य और मास कम्युनिकेशन के छात्र छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.