शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक्सप्रेस ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, ऐसे टला बड़ा हादसा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2024 12:03 पूर्वाह्न

खटीमा : देहरादून से टनकपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को खटीमा में बेपटरी करने की साजिश की गई। शातिरों ने अमाऊं क्षेत्र में रेलवे पटरी पर आठ फुट लंबी अंडर ग्राउंड केबल रखी थी, लेकिन ट्रेन के लोको पायलट की जूझबूझ से साजिश नाकाम हो गई। लोको पायलट के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट मौके पर खड़ी रही। घटना के बाद पुलिस, आरपीएफ व जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

यह घटना सोमवार तड़के करीब तीन बजकर 25 मिनट की है। देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन खटीमा रेलवे स्टेशन से होते हुए टनकपुर (चंपावत) जा रही थी। खटीमा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अमाऊं क्षेत्र में खटीमा व बनबसा रेलवे स्टेशन के मध्य रेल पटरी पर लोको पायलट को कोई वस्तु पड़ी दिखाई दी। इस पर लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दी। लोको पायलट ने ट्रेन से उतरकर देखा तो वहां पर बिजली का एक मोटा केबल था, जिसे कब्जे में लिया गया।

पटरी पर करीब आठ फुट लंबा और 300 वर्ग एमएम का 11000 केवी का केबल मिलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री ट्रेन से उतरकर केबल को देखने लगे। इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस, एलआईयू और पीलीभीत (यूपी) से आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

दिनभर पुलिस, आरपीएफ व विभिन्न जाचं एजेंसियां जांच में जुटी रहीं, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं। केबल के बारे में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी जानकारी प्राप्त की गई। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि आरपीएफ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिमालयन किचन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का नया आधार, पर्यटकों को लुभा रहा उत्तराखंड का पारंपरिक पहाड़ी स्वाद
  • फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी केएस चौहान से भेंट
  • नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा : हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक; ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता – डीएम
  • उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अधिकारियों के तबादले
  • पौड़ी गढ़वाल : डांग के होनहार मयंक लखेड़ा ने NEET में हासिल की शानदार सफलता
  • अमृत 2.0 की समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया द्वारा जल स्रोत संरक्षण, फिल्ट्रेशन और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश – वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी
  • सुप्रीम कोर्ट सख्त, नीट परीक्षा प्रणाली में स्थायी सुधार का मांगा रोडमैप
  • अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी; आधी रात को छात्रों के बीच पहुंचा PM मोदी का संदेश, कहा- आपका संघर्ष बेकार नहीं जाएगा, पेपर माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार
  • पेपर लीक पर कैबिनेट का बड़ा फैसला जल्द, कठोर कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट से दोषियों की उलटी गिनती शुरू; अपने निर्णायक, मजबूत व कड़े कदमों के लिए जाने जाते हैं PM मोदी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.