बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फिश एंगलिंग फेस्टिवल के माध्यम से नयार नदी घाटी व व्यास घाट को विश्व मानचित्र पर मिलेगी पहचान – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 9, 2024 1:36 अपराह्न
  • ’फेस्टिवल के माध्यम से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय स्तर पर खुलेंगे रोजगार के अवसर’
  • ’तीन दिवसीय फिश एंगलिंग फेस्टिवल के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार’
  • ’प्रस्तावित तिथि के अनुसार 23 से 25 अक्टूबर 2024 तक चलेगा फिश एंगलिंग फेस्टिवल’
  • ’नयार नदी घाटी के अन्तर्गत व्यास घाट पर होगा फिश एंगलिंग फेस्टिवल’
  • ’फेस्टिवल के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर समितियां हुई गठित’

पौड़ी : नयार नदी घाटी व इसके मुख्य पडाव व्यास घाट को विश्व पटल पर पहचान दिलाने, विश्व पर्यटन को आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर की भावनाओं को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से आगामी 23 से 25 अक्टूबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय फिश एंगलिंग फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर गठित समितियों को दायित्व सौंपते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

तीन दिवसीय फिश एंगलिंग फेस्टिवल में शामिल की जाने वाली मुख्यतया गतिविधियों एंग्लिंग राफ्टिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा आरती, हॉट एयर बलून सहित स्थानीय उत्पादों के आउटलेट जैसी लगभग एक दर्जन गतिविधियों को शामिल किये जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नयार नदी घाटी व इसके मुख्य पड़ाव व्यासघाट क्षेत्र में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं है। पर्यटन की इन सम्भावनाओं को भुनाने के लिए इस प्रकार के फेस्टिवल के माध्यम से नयार नदी घाटी क्षेत्र को विश्व पटल पर न केवल पहचान मिलेगी बल्कि इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बल मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के नये अवसर पैदा होगें।

उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि फेस्टिवल के आयोजन को लेकर प्रस्तावित तिथि को ध्यान में रखते हुए समितियां सभी तैयारियों को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि फेस्टिवल में देवप्रयाग से व्यास घाट तक की गंगा पथ यात्रा को ट्रेकिंग इवेंट में शामिल किया जा रहा है इसके साथ ही ट्रेकिंग के लिए अन्य विकल्पों पर भी अमल करने को कहा है। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल पर विद्युत, पेयजल, शौचालय सहित साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। फेस्टिवल को आकर्षक बनाने के लिए एंग्लिंग के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों के आउटलेट व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।

बैठक मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, जिला मत्स्य प्रभारी अभिषेक मिश्रा, जिला विकास एवं पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, ईई लोनिवि दिनेश चन्द्र बिजल्वाण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, खण्ड विकास अधिकारी यमकेश्वर दृष्टि आनन्द सहित विभिन्न प्रदेशों से फिश एंगलर वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक पंचकर्म से आमवात रोग में मिली राहत, घुटनों के दर्द और सूजन से उबरी भारती चमोली
  • महाराष्ट्र में फिर बड़ा सियासी भूचाल : शिवसेना (UBT) में बड़ी बगावत की आहट, शिंदे गुट के संपर्क में 7 सांसद!
  • उत्तराखंड : बंजी जंपिंग के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 17 जून तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण का लक्ष्य
  • ​कर्णप्रयाग में निहंग यात्रियों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प
  • पेयजल किल्लत पर फूटा भूतपूर्व सैनिकों का गुस्सा, एसडीएम दफ्तर मे जताई नाराजगी..
  • कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ
  • वेदपाठी भर्ती में दो साल की देरी पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.