रविवार, फ़रवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का काम ईईएसएल कंपनी से छीना, कंपनी के प्रति आक्रोश बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचा था मामला, नगर आयुक्त ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अनुबंध निरस्तीकरण का पत्र किया जारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 8, 2024 12:15 पूर्वाह्न

 

देहरादून: नगर निगम ने दून शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए अनुबंधित कंपनी ईईएसएल से मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी वापस ले ली है। निवर्तमान पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, जनता की शिकायतें समय पर हल नहीं कर पाने, नगर निगम की छवि खराब होने के चलते यह कार्रवाई की गई है। निगम की ओर से कंपनी को जारी पत्र के मुताबिक नगर निगम ने ईईएसएल कंपनी के साथ 27 जुलाई 2017 और पांच सितंबर 2020 को दूसरा अनुबंध किया। कंपनी ने वार्डों में एक लाख के आसपास एलईडी लाइटें लगाई। इस काम के बदले निगम को हर माह औसतन एक करोड़ रुपये का भुगतान करना था, लेकिन ईईएसएल ने अनुबंध में प्रावधान नहीं होने के बावजूद आगे किसी और वेंडर को काम सौंपा। खराब लाइटों की शिकायत पर मरम्मत 48 घंटे के भीतर करने का नियम था, लेकिन सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों तक का निस्तारण करने में 15 दिन तक का समय लग रहा था। बीते साल की तरह इस साल भी कंपनी के स्तर से मरम्मत कार्य ठप होने के चलते निगम को अपने स्तर से व्यवस्था बनानी पड़ी। वहीं, पर्याप्त लाइटें उपलब्ध नहीं होने के कारण कर्मचारी कार्ययोजना के मुताबिक काम नहीं कर पाए, इससे जनता को परेशानी हुई। खराब लाइटों का बैकलॉग चार हजार से भी ज्यादा पहुंच गया। ईईएसएल कंपनी को वाडों में 50 टीमें मरम्मत कार्य में लगानी थी, लेकिन 15 से 18 टीमें ही लगाई गयी।

अव्यवस्था को लेकर विधायकों, पूर्व व निवर्तमान पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, जनता में कंपनी के प्रति आक्रोश बढ़ने के बाद मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा इसके बाद अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी व प्रशासक नगर निगम खिला सविन बंसल के निर्देश पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शनिवार देर शाम कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र जारी कर दिया। निवर्तमान पार्षदों ने मांग की है कि लाइटों की सप्लाई का काम भी निगम अपने हाथ में ले। वेंडरों के भुगतान में की गई कटौती की धनराशि की रिकवरी की जाए।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • दुर्गम हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी महानिदेशक ने भरी हुंकार
  • पिंक काउंसिल CSI 2026 का देहरादून में शानदार आगाज़ : महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिया ज़ोर
  • लाखों की चरस के साथ दो को धर दबोचा पुलिस ने
  • विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 
  • जनजाति समाज देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा में बसता है – सीएम धामी
  • बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन के पुख्ता इंतजाम
  • सीएम के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले का किया शुभारंभ, बोले – गढ़वाल और कुमाऊं में होगा एक- एक सिल्क पार्क का निर्माण
  • देहरादून में महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.