गुरूवार, अप्रैल 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीआईजी पी रेणुका देवी ने ली जीआरपी की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए यें निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2024 6:08 अपराह्न
हरिद्वार : पुलिस उप महानिरीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड पी. रेणुका देवी द्वारा जीआरपी मुख्यालय हरिद्वार के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक व अधिकारी/कर्म0गणों का सम्मेलन आयोजित किया गया।  सर्वप्रथम सभागार में एसओजी द्वारा बरामद रेल यात्रियों के गुमशुदा 115 मोबाईल फोन (कीमत लगभग 20 लाख) को उनके स्वामियों को वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश जनपद देहरादून में एक यात्री मनोज निवासी टनकपुर जनपद चम्पावत के जहरखुरानी का शिकार होने पर रेलवे स्टेशन योगनगरी ऋषिकेश चाय के स्टाल लगाने वाले श्रीराम द्वारा अभियुक्त की पहचान करने पर अभियोग के सफल अनावरण कराने में पुलिस का सहयोग करने पर सम्मानित/पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात् सम्मेलन में उपस्थित सभी कार्मिको का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत/विभागीय समस्यायें पूछी गयी व उनके निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक, जीआरपी को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के उपरान्त वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत मुकदमो में 03 कार्मिकों एवं कांवड मेला-2024 मे उत्कृष्ट कार्य करने पर 15 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर नकद धनराशि से पुरस्कृत किया गया। उक्त अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक जीआरपी सरिता डोबाल, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी स्वप्निल मुयाल सहित समस्त जीआरपी थानों एवं चौकियों के प्रभारी उपस्थित रहे।

 थानावार अपराध समीक्षा करते हुये बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये

  •  वर्तमान में रेलवे ट्रैको पर लोहे का खम्भा, गैस सिलेण्डर आदि रखे जाने की घटनायें प्रकाश में आ रही है, इसके अतिरिक्त नशा करने वाले एवं आवारा किस्म के लोग रेलवे ट्रैको पर बैठे रहते है इनको हटाने हेतु आरपीएफ व जनपदीय पुलिस से समन्वय स्थापित कर समय-समय पर रेलवे ट्रैको की पैट्रोलिंग/चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया।
  • सभी थाना प्रभारियों को लम्बित अभियोगों के सफल अनावरण एव अभियोगों से सम्बन्धित सम्पति की शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु निर्देशित गया।
  • लम्बित मालों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये एवं न्यायालय से निर्णित लम्बित मालों के नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। 
  • न्यायालय से प्राप्त होने वाली आदेशिकाओं का शत- प्रतिशत तामील कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • सभी विवेचक गवाहो एवं गिरफ्तार अभियुक्तो का पूर्ण पता/आधार नम्बर/मो0नं0 आरोप पत्र में अवश्य लिखे।
  • जहरखुरानी के अभियोगों में प्रकाश में आयी प्रतिबन्धित दवाईयों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कर सम्बन्धित के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाये।
  • चोरी,चेन स्नैचिंग,जहरखुरानी आदि घटनाओं का अनावरण करने एवं बरामदगी प्रतिशत बढाने एवं इन घटनाओं को रोकने हतु एक्शन प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • NAFIS SOFTWARE में शत-प्रतिशत अभियुक्तो के फिंगर प्रिन्ट अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों मे यात्रियों को जागरूक करने हेतु प्री-रिकोर्डड जागरूकता सन्देश बनाकर प्रसारित करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • ट्रेनो में एस्कोर्ट ड्यूटी हेतु नियुक्त कार्मिको को रोटेशनवार नियुक्त करने एवं एस्कोर्ट ड्यूटी से वापस आने पर फीडबैक लिये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। 
  • जिन ट्रेनों में चोरी की घटनायें लगातार बढ रही है, उनको चिन्हित कर एस्कोर्ट डयूटियां बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • पैण्डिंग विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • आरपीएफ/रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित कर रेलवे स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर उचित प्रकाश व्यवस्था बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • शराब पीकर ट्रेन मे यात्रा करने वालो के विरूद्ध  एल्कोमीटर से चालान की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  • बीडीएस/ श्वान दल से भी रेलवे स्टेशनों पर चैकिंग की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • उत्तराखण्ड पुलिस एप/गौरा शक्ति एप/जीआरपी के महत्वपूर्ण नम्बर/हेल्पलाईन नम्बर- 1090/1930/182/112/  सीईआईआर पोर्टल आदि का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्दशित किया गया।
  • ई-बीट बुक को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • सभी कार्मिको को अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने एवं अनुशासन हीनता करने पर कार्मिक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • सभी विवेचको को IO APP का शत-प्रतिशत उपयोग करने एवं अधीनस्थो को भी जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया।
  • आपराधिक घटनाओं की विवेचना एवं आतंकवादी घटना, भगदड, आगजनी, आदि होने पर पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी के अनुसार कार्यवाही करने व अधीनस्थो को भी अवगत कराकर समय-समय पर मॉकड्रिल कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम, सीमाओं से परे तैयारी, अन्य राज्यों में पहुंचकर मजबूत हो रहा चारधाम यात्रा का हेल्थ नेटवर्क
  • सीवरेज कार्यों के लिए शहर में खोदी गई सड़कों को जून तक कर लिया जाए पूर्ण – मदन कौशिक
  • अपर रोड, मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण
  • कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • कोटद्वार : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • विदेशी ऑटो-पेमेंट पर 24 घंटे पहले अलर्ट, RBI ने बदले ई-मेंडेट नियम
  • केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
  • तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
  • उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर : इन राज्यों में पारा 40°C पार, दिल्ली समेत 10 राज्यों में हीटवेव अलर्ट
  • बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.