गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेडिकल कॉलेज की भूमि को हस्तांतरित करने के विरोध में धरना

शेयर करें !
posted on : जुलाई 11, 2020 4:15 अपराह्न

कोटद्वार । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाबर क्षेत्र के 192 बीघा भूमि को मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु स्वीकृत भूमि को श्रम विभाग के अन्तर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नाम हस्तांतरित करने का विरोध जताते हुए एक दिवसीय का सांकेतिक धरना दिया।इस संबध में उन्होने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

शनिवार को कलालघाटी में धरना प्रदर्शन करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कलालघाटी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग को 192 बीघा जमीन उपलब्ध कराई गई थी। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मेडिकल कॉलेज की नींव रखने के साथ ही सरकार ने कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए साढ़े चार रूपये की धनराशि का बजट भी जारी कर दिया थाए जिसमें से डेढ़ करोड़ रूपये की धनराशि कॉलेज परिसर की जमीन पर बाउंड्री वॉल व ट्यूबवेल निर्माण में खर्च भी कि जा चुकी है। लेकिन वर्तमान में डबल इंजन की सरकार ने निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के बजाय कोटद्वार व गढ़वाल की जनता के हितों पर कुठारघात करते हुए श्रम विभाग के अन्तर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम के नाम हस्तांतरित कर योजना को ठंडे बस्तें में डाल दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जहां कोटद्वार व गढ़वाल के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलती, वहीं हजारों लोगों को रोजगार मिलता।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे जनविरोधी कार्यों का प्रतिरोध करेगी तथा सरकार की विकास विरोधी नीति के खिलाफ बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में मेयर हेमलता नेगी, डॉ. विजय नारायण, सेवादल अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रेम सिंह रावत, विजय रावत, कीर्त सिंह, सतेंद्र सिंह, कृष्ण चंद्र खंतवाल, रामपाल सिंह, सुदर्शन भंडारी, विनोद नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, राजेंद्र सिंह गुसांई, शकुंतला चौहान, मीना बछवाण, कृष्णा बहुगुणा, महावीर सिंह रावत, रामचंद्र सिंह रावत, आशीष काला, पवन सिंह रावत, मातबर सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.