बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2024 3:22 अपराह्न
  • बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने की अगवानी । 
  • पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग  ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
श्री केदारनाथ धाम : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी  आज भगवान श्री  केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी )मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनकी अगवानी की तथा तीर्थ पुरोहितों सहित मंदिर समिति ने हैलीपेड पर  पंकज मोदी का स्वागत किया। इसके पश्चात पंकज मोदी सीधे श्री केदारनाथ मंदिर पहुंचे भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की। उन्होंने जनकल्याण की कामना की तथा देश की खुशहाली हेतु आशीर्वाद मांगा।
इसके पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर समिति की ओर से पंकज मोदी को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र, विभूति, रूद्राक्ष माला,  भेंट की। इस अवसर पर पंकज मोदी ने कहा कि वह विगत दो दशक से श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम दर्शन हेतु पहुंचते रहे है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय श्री हेतु श्री पंकज मोदी ने 2014-15 में विशेष पूजा-अर्चना अनुष्ठान संपन्न करवाया था। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी की जीत राष्ट्र की जीत है।
वहीं श्री केदारनाथ यात्रा ने फिर से गति पकड़ी है प्रतिदिन  औसतन 10 हजार से अधिक की संख्या में तीर्थयात्री श्री केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रहे है अभी तक श्री केदारनाथ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों की संख्या साढ़े बारह लाख पार हो गयी है इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम में  दस लाख पचपन हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर लिए है। इस तरह 23 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ -केदारनाथ के दर्शन कर लिए है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच आज बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के साथ ही पुलिस अधीक्षक रूद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे  ने श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा   एवं मंदिर व्यवस्था का संयुक्त रूप से जायजा भी लिया तथा सुरक्षा में तैनात जवानों मंदिर  कर्मियों से बातचीत की। इस अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, श्री केदारनाथ दर्शन को पहुंचे पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार  एवं रिलायंस इनर्जी  के एचआर हेड बुद्ध  सागर सहित धर्माचार्य ओंकार शुक्ला वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
 

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरिद्वार कैबिनेट बैठक में 13 अहम फैसलों पर लगी मुहर, इनको मिली मंजूरी
  • उत्तराखण्ड के 20 वर्षीय छात्र ने बनाई अनोखी सोलर कार
  • उत्तराखण्ड : माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा संयुक्त दल, CM धामी ने किया फ्लैग-इन
  • धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, युवाओं से लेकर बुनियादी ढांचे तक बड़ा ऐलान
  • देहरादून : नवरात्र के दो दिनों में 2500 कन्याओं का पूजन
  • नेपाल में बाढ़ का कहर : 40 घर और 6 पुल बहे, 150 से अधिक विदेशी पर्यटक फंसे; कई लोग लापता
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट
  • नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर
  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.