रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : रिटायर्ड शिक्षक को 09 दिन तक किया डिजिटली हाउस अरेस्ट, साइबर ठगों ने 02 करोड़ 27 लाख रूपये ठगे

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 30, 2024 7:12 अपराह्न

देहरादून: हाउस अरेस्टिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। राजधानी देहरादन में ही पिछले कुछ महीनों में कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला भी देहरादून का ही है। यहां एक रिटायर्ड टीचर को हाउस अरेस्टिंग के जरिए डर दिखाने वाले साइर ठगों ने 9 दिन तक घर में हाउस अरेस्ट रखा। डिजिटली हाउस अरेस्टिंग के जरिए ठगों ने उनसे 2 करोड़ 27 लाख हड़प लिए।

डिजिटल ठगों ने उनको मनी लाड्रिंग के 20 लाख रुपये के लेनदेन की बात कहकर डराया। हमेशा ती तरह इस बार भी पुलिस और जांच एजेंसी का डर दिखाकर शिक्षक को ठगा गया। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया। उनको हर तीन घंटे में वाट्सएप पर उपस्थित होने की धमकी दी गईं। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला देहरादून के निरंजनपुर का है। रिटायर्ड शिक्षक महिपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर को उनके पास मुंबई साइबर क्राइम के नाम से कॉल आई। खुद को सब इंस्पेक्टर विनोय कुमार चौबे बताने वाले ने एक मुकदमे के संबंध में वीडियो कॉल पर बात करने के लिए कहा। वीडियो कॉल पर कहा गया कि उनके आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से एक बैंक का खाता खोला गया है, जिसमें अपराध से संबंधित मनी लाड्रिंग का 20 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। डरा धमकाकर यह भी कहा गया कि उनके नाम से अरेस्ट वारंट निकला है। उन्हें 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ठगों ने इस बार मामले का राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बताया और किसी को नहीं बताने की धमकी दी। इससे बचने के लिए जब उन्होंने उनसे जानकारी पूछी तो ठगों ने इस केस को उच्चस्तर का बताया और कहा कि वह उनकी निगरानी में रहेंगे और हर तीन घंटे में वाट्सएप पर अपनी उपस्थिति के मैसेज करने होंगे।

10 सितंबर को विनोय कुमार नाम के व्यक्ति ने फिर फोन किया और पुलिस अधिकारी आकाश कुल्हारी से बात करने को कहा। इस बीच उन्हें नोटिस और कोर्ट के दस्तावेज भी भेजे गए। ठगों ने उनके सभी बैंक खातों की जानकारी भी ले ली। इसके बाद 11 सितंबर से 17 सितंबर के बीच ठगों के खातों में दो करोड़ 27 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद ठगों ने कहा कि अवैध लेनदेन को ट्रेक करने के लिए उनके बैंक खातों की निगरानी की जा रही है। 24 से 48 घंटे के बाद सारे रुपये वापस हो जाएंगे। लेनदेन गलत पाए जाने पर घर की नीलामी होने की भी चेतावनी दी गई। ठगों ने इसके बाद और धनराशि खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। अब मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले की विवेचना निरीक्षक देवेंद्र सिंह नबियाल को सौंपी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को महामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.