posted on : अक्टूबर 1, 2021 1:33 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आवेदक
- सचिन कुमार सैनी नि. II/ 17 हाईडिल कॉलोनी कालागढ पौड़ी गढवाल ने एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रूपये 4,03,998/-की ठगी कर ली है। उपरोक्त सूचना के आधार पर जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि मे से रूपये 94,744/- (चौरान्वे हजार सात सो चव्वालीस रूपये) की धनराशि वापस करवायी गयी।
- सूरज सिंह रावत पुत्र कुन्दन सिंह रावत नि. कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति रूपये 2000/-की ठगी कर ली है। उपरोक्त सूचना के आधार पर जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि मे से रूपये 2000/- (दो हजार रूपये) की धनराशि वापस करवायी गयी।
- देवेन्द्र सिंह नि. हाल पता- लैन्सडाउन पौड़ी गढ़वाल ने एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रूपये 2,52,500/-की ठगी कर ली है। उपरोक्त सूचना के आधार पर जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि 91,864/- (इक्यानवे हजार आठ सो चौसठ रूपये) की धनराशि वापस करवायी गयी।
- महेन्द्र सिंह पुत्र के0एस0 नेगी नि0 गाड़ीघाट स्टेडियम रोड़ कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल ने एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रूपये 44,994/- की ठगी कर ली है। उपरोक्त सूचना के आधार पर जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि 21,000/- (इक्कीस हाजर रूपये) की धनराशि वापस करवायी गयी।
साइबर ठगी का शिकार हुये व्यक्तियों द्वारा जनपद के साईबर सेल के कार्यो की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है, सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा माह सितम्बर से अब तक कुल 07 साईबर ठगी के शिकायती प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये रू0 2,74,608/- की धनराशी वापस करायी गयी।
अपील
- आप सभी से निवेदन है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
- किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
- अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
- अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
- जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
- यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना, साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-155260 पर सूचना दें।
साईबर पुलिस टीमः-
- निरीक्षक विजय सिंह (प्रभारी साईबर सेल)
- कान्स. 03 नापु कैलाश शाह
- कान्स. 284 स.पु. अरविन्द राय