शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में रिकॉर्ड 12 लाख सदस्यों का आंकड़ा किया पार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2024 7:18 अपराह्न

देहरादून : पंडित दीन दयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि के साथ भाजपा ने राज्य में रिकॉर्ड 12 लाख सदस्य का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले चरण के अंतिम दिन, एक बूथ एक कार्यकर्ता 100 सदस्य अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चमोली और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज राज्य के सभी 11729 बूथों पर पंडित उपाध्याय जी को संगठन पर्व के साथ श्रद्धांजलि दी गई। जिसके तहत बूथों पर एक एक कार्यकर्ता ने विस्तारक के रूप में सदस्य सदस्यता अभियान को गति देने का काम किया।

इस विशेष अभियान के तहत बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों का स्मरण किया गया। इसके उपरांत घर-घर जाकर संपर्क कर पार्टी के विचारों और सरकार के कामों को साझा किया गया। तदुपरांत समर्पित लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उनके आवासों पर स्टीकर लगाए गए । उन्होंने जानकारी दी कि बेहद हर्ष का विषय है कि पहले चरण के रिकॉर्ड समय में राज्य में सदस्यता का आंकड़ा 12 लाख के पार पहुंच गया है।

इसी क्रम में अभियान का नेतृत्व करने वाले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चमोली स्थित अपने पैतृक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। वहां उन्होंने अपने बूथ “ब्राह्मण थाला, बूथ क्रमांक-175” पोखरी में एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गांववासियों को पार्टी और सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की, साथ ही उन्हें भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत सदस्य बनाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नए बनाए सदस्यों के घरों के बाहर अभियान संदर्भित स्टीकर लगाकर सदस्यता प्रक्रिया को पूर्ण किया ।

वहीं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने आज मसूरी विधानसभा में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत । वहां उन्होंने श्रीदेव सुमन नगर मण्डल के धोरण वार्ड के बूथ संख्या 25 पर पंडित उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने सदस्यता महाभियान के निमित्त स्थानीय निवासियों को मिस्ड कॉल के माध्यम से बीजेपी की सदस्य बनाये और उनके आवास पर स्टीकर लगाया।

सदस्य महा अभियान के तहत केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश के बूथ संख्या एक पर 65 सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर में पूर्व मुख्यमंत्री सासंद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत बद्रीपुर देहरादून बूथ पर रहे। इसके अलावा सभी विधायक एवीएम अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों के बूथों पर सदस्यता अभियान में भाग लिया ।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.