गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की पहल से मेधावी छात्र ‘भारत दर्शन’ के लिए रवाना; राम मंदिर दर्शन, सीएम योगी से मुलाकात समेत कई बड़े संस्थानों का भी करेंगे दौरा

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 18, 2024 9:47 अपराह्न

देहरादून। देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी हर साल अपनी विधानसभा के हर स्कूल के बोर्ड टॉपर को भारत भ्रमण पर ले जाते हैं। इस साल भी 10वीं के बोर्ड टॉपर छात्रों को भाजपा विधायक विनोद कंडारी उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करा रहे हैं, जिसकी शुरुआत 17 सितंबर से देवप्रयाग विधानसभा से शुरू हुई है। वहीं आज छात्रों के द्वारा देहरादून पहुंचकर मालसी डीयर पार्क का भ्रमण किया गया तो वहीं उत्तराखंड विधानसभा भी देखने का छात्रों को मौका मिला।

वहीं अब छात्रों का दल ऋषिकेश से लखनऊ के लिए ट्रेन से रवाना हो गया है। उत्तर प्रदेश में छात्रों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का कार्यक्रम है तो वहीं अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करने का भी छात्रों को सौभाग्य मिलेगा। आईआईटी कानपुर जाने का भी कार्यक्रम छात्रों का है। भाजपा विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि, हर साल वह छात्रों को भारत भ्रमण करवाते हैं जिसका नतीजा यह है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर परीक्षा परिणाम देखने को मिल रहा है तो जो छात्र भारत भ्रमण पर जाते हैं उन्हें भ्रमण के साथ-साथ कई तरह के के निखार भी देखने को मिलते हैं।

देहरादून में आज छात्र जहां मालसी डियर पार्क पहुंचे तो वहीं उत्तराखंड विधानसभा देखने का भी मौका छात्रों को मिला। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी से भी छात्रों ने मुलाकात की, जिसके बाद छात्र ‘मॉल ऑफ देहरादून’ पहुंचे और शाम को ऋषिकेश से ट्रेन से छात्रों का दल लखनऊ के लिए रवाना हो गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विधायक विनोद कंडारी की मुहिम की सराहना की है और कहा है कि अन्य विधायकों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। विधायक ऋतु खंडूरी का कहना है कि, छात्रों के लिए जितना किताबी ज्ञान आवश्यक है उतना ही छात्रों के लिए भ्रमण जरूरी है क्योंकि, भ्रमण करने से छात्र बाहर के वातावरण को भी समझते हैं और किस तरीके से इंसान परिपक्व होता है उसको भी समझते हैं।

छात्र खुद को समझते हैं भाग्यशाली

वहीं देवप्रयाग विधानसभा के बोर्ड टॉपर के दल में शामिल छात्रों का कहना है कि, वह खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उनके क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी है। क्योंकि उत्तराखंड ही नहीं देश का कोई भी ऐसे विधायक नहीं है जो अपने क्षेत्र के बोर्ड टॉपर को भारत भ्रमण पर ले जाते हैं। अपने विधायक विनोद कंडारी का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि, उन्हें भ्रमण पर जाने का मौका दिया गया है।

छात्रों का कहना है कि, बोर्ड परीक्षा में भले ही मेहनत उन्होंने की हो लेकिन उन्हें भ्रमण करने का अवसर विधायक विनोद कंडारी ने दिया है। उनके जीवन के लिए यह खास लम्हा है क्योंकि, पहली बार वह शैक्षणिक भ्रमण पर राज्य से बाहर भ्रमण करने वाले हैं। साथ ही राज्य के प्रमुख स्थान का भी भ्रमण उन्होंने किया है। अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य का पल होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करना उनके सपना सच होने जैसा है। आईआईटी कानपुर देखने की तमन्ना भी उनकी पूरी होगी तो वहीं इस दौरान कई ऐसे संस्थान देखने का मौका उन्हें मिलने जा रहा है जो उन्होंने सपने में भी नहीं देखे थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.