बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम में पितृ पक्ष शुरु होते ही बढी श्रद्धालुओं की आमद

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 17, 2024 8:36 अपराह्न
बदरीनाथ : पितृ पक्ष के शुरु होते ही बदरीनाथ में पिंडदान व तर्पण के लिये तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया है। पितृ पक्ष के पहले श्रद्धालुओं ने ब्रहम कपाल में पितृ मोक्ष के लिये पिंडदान व तर्पण किया। हिन्दू धर्म में ब्रह्म कपाल में तर्पण व पिंडदान का विषेश महात्म्य बताया गया है। ऐसे में यहां प्रतिवर्ष देश व विदेश से श्रद्धालु पितृ पक्ष में तर्पण व पिंडदान के लिये बदरीनाथ पहुंचते हैं। ब्रहम कपाल तीर्थपुरोहित उमानंद सती ने बताया कि पितृ पक्ष के पहले दिन तीन हजार लोगों ने धाम में पिंडदान व तर्पण किया है। जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान व तर्पण की तिथि की जानकारी ले रहे हैं। 

ब्रह्मकपाल तीर्थ की मान्यता

याज्ञवल्क्य स्मृति में महर्षि याज्ञवल्क्य लिखते है, आयुः प्रजा, धन विद्यां स्वर्ग, मोक्ष सुखानि च। प्रयच्छन्ति तथा राज्य पितरः श्राद्ध तर्पिता। (पितर श्राद्ध से तृप्त होकर आयु, पूजा, धन, विद्या, स्वर्ग, मोक्ष, राज्य व अन्य सभी सुख प्रदान करते है) मान्यता है कि ब्रह्माजी जब स्वयं के द्वारा उत्पन्न शतरूपा (सरस्वती) के सौंदर्य पर रीझ गए तो शिव ने त्रिशूल से उनका पांचवा सिर त्रिशूल से काट दिया। जिस पर उनका सिर त्रिशूल पर चिपक गया व उन्हें ब्रह्म हत्या का पाप भी लगा। जिसके निवारण को शिव आर्यावर्त के तीर्थ स्थलों पर गए, लेकिन उन्हें ब्रहम हत्या के पाप से मुक्ति नहीं मिली। जिस पर वे अपने धाम कैलाश लौटने लगे। इस दौरान बटिकाश्रम के पास अलकनंदा नदी के तट पर बदरीनाथ के इस स्थान पर ब्रह्माजी का पांचवा सिर त्रिशूल से धरती पर गिर गया। इसी स्थान पर शिव को ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति मिली। श्रीमद् भागवत महापुराण के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने भी यहां गोत्र, ब्राहमण व गोत्र हत्या के पाप से मुक्ति के लिये पिंडदान व तर्पण किया था। स्कंद पुराण में पिंडदान के लिए गया, पुष्कर, हरिद्वार, प्रयागराज व काशी को श्रेयस्कर बताया गया है। लेकिन बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल में किया गये पिंडदान को सबसे आठ गुणा ज्यादा फलदायी बताया गया है।

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.