पौड़ी : जनपद पौड़ी में मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर आज प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी हिमांशु खुराना ने जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से पहुंचे मत्स्य पालक/कास्तकारों को ग्रासकार्क मत्स्य अगुलिंकाओं का वितरण किया। उन्होने सभी मत्स्य पालक/कास्तकारों को मत्स्य पालक दिवस की शुभकामना दी।
प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने मत्स्य पालक/कास्तकारों को मत्स्य पालन के साथ साथ इंट्रोग्रेटिव फाॅर्मिग को भी विकसित करने पर जोर दते हुए कहा कि सब्जी उत्पादन, फ्लोरिकल्चर, कुकुड़, पालन, डेरी आदि क्षेत्र में भी कार्य करते हुए अपने स्वरोजगार को और अधिक विस्तार दें। जिससे आर्थिक रूप से भी संबंर्धन हो सकें। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आज बाजार में जैविक फसल, उत्पाद की विशेष मांग है।
जिला मत्स्य अधिकारी ने कास्तकारों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं मत्स्य पालन की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मत्स्य अधिकारी पौड़ी अभिषेक मिश्रा, मत्स्य पालक/कास्तकार बिजेन्द्र रावत, विक्रम सिह, महेन्द्र सिह, वीर सिह, नरेश सहित अन्य मौजूद थे।




Discussion about this post