पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खं डमें एमजीएसवाई की ओर से निर्मित जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नही होने पर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने इस संबंध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चमोली को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है।
ग्राम प्रधान मुकेश नेगी का कहना है कि जौरासी-तोणजी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पीएमजीएसवाई की ओर से 2017 में शुरू किया गया था। जो अभी तक अधूरा पडा हुआ है। प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था ने पूर्व समरेखण के विपरीत भूस्खलन क्षेत्र से सड़क कटिंग का कार्य शुरु किया जिससे ग्रामीणों की कृषि भूमि को अत्यधिक नुकसान हुआ जिसका मुआवजा वर्तमान तक ग्रामीणों को नही मिला और सडक निर्माण का कार्य भी अभी तक अधूरा पडा हुआ है। कहा कि पानी की निकासी के लिए बने स्कबर का निर्माण में मानको के विपरित किया गया है। जिससे बरसात में सड़क का मलवा सीधे ग्रामीणों के खेतों अथवा घरों में घूस रहा है। ऐसे में भारी वर्षा होने पर ग्रामीण रातजगा कर रहे है।
उनका यह भी कहना है कि इस संबंध में पूर्व में भी तहसील प्रशासन को इसके जांच की मांग की गई लेकिन इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। ज्ञापन देने वालो मे प्रधान मुकेश नेगी, सत्येन्द्र नेगी, सुबेदार मातवर सिह आदि शामिल थे।




Discussion about this post