शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर एनएचआईडीसीएल के अभियंताओं ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेथी में निर्मित ओपन टनल के ज्ञानसू वाले सिरे के निकट हो रहे भूस्खलन का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2024 6:51 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर एनएचआईडीसीएल के अभियंताओं ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेथी में निर्मित ओपन टनल के ज्ञानसू वाले सिरे के निकट हो रहे भूस्खलन का निरीक्षण किया। सर्वेक्षण टीम ने कहा है कि पूर्व से भूस्खलनउन्मुख रहे इस स्थान पर भूस्खलन से सुरक्षा के लिए ही राजमार्ग पर विशिष्ट संरचना लैंड स्लाईड प्रोटक्शन गैलरी का निर्माण किया गया है। यह गैलरी इस भूस्खलन से सुरक्षित है और प्रारंभिक तौर पर इसे अभी कोई नुकसान होने की संभावना नही है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने कहा कि इस कार्य के लिए अनुबंधित ईपीसी कान्ट्रेक्टर को डिजायनर के माध्यम से अविलंब इस गैलरी का सर्वेक्षण कराकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने और गैलरी की सुरक्षा व स्थायित्व सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
एनएचआईडीसीएल की टीम ने आज यहां पहॅॅुंचकर आपदा प्रबंधन विभाग की टीम के साथ बड़ेथी ओपन टनल के ज्ञानसू वाले सिरे के ऊपरी क्षेत्र में गत दिन से सक्रिय हुए भूस्खलन का निरीक्षण किया। इस मौके पर टनल के ऊपरी हिस्से भूस्खलन के मुहाने और मनेरा क्षेत्र से इस भूस्खलन का सर्वेक्षण करने के साथ ही ड्रोन की मदद से भी निरीक्षण किया गया। आज प्रभावित क्षेत्र में स्थिति सामान्य पाई गई और भूस्खलन रूका हुआ था।
एनएचआईडीसीएल की टीम ने इस भूस्खलन अपने प्रारंभिक सर्वेक्षण के आधार पर कहा है कि इस स्थान पर पूर्व में किए गए सुरक्षा कार्यों से ऊपरी क्षेत्र में यह नया भूस्खलन हुआ हैं पूर्व को कराए गए सुरक्षा कार्य और लैंड स्लाईड प्रोटक्शन गैलरी को इस भूस्खलन से कोई नुकसान नहीं पहॅुचा है। गत दिन सक्रिय हुए भूस्खलन का कुछ मलवा लैंड स्लाईड प्रोटेक्शन गैलरी की दीवाल की पीछे जमा हुआ है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने कहा प्रोटेक्शन कि गैलरी का विस्तृत सर्वेक्षण व सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के साथ ही गैलरी के पीछे जमा मलवे को साफ करने हेतु अविलंब कार्यवाही करने के लिए अनुबंधित ईपीसी कान्ट्रेक्टर को निर्देशित किया जा रहा है।  निरीक्षण के दौरान एनएचआईडीसीएल के साईट इंजीनियर अजय कुमार, प्रबंधक अमित कुमार, इंजीनियर पंकज, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कीर्ति पंवार, आपदा प्रबंधन सलाहकार जय प्रकाश पंवार शामिल रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में CMP-2024 पर मंथन, देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर को मिलेगा स्मार्ट और जाम-मुक्त परिवहन नेटवर्क; E-BRTS, रोपवे और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
  • पिरुल से बनेगा रोजगार का नया आधार, डीएम प्रशांत आर्य ने 25 किलोवाट पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का किया निरीक्षण, कहा – अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल की बड़ी पहल, हाई रिस्क प्रेगनेंसी मामलों में मरीज के साथ तीमारदार को भी मिलेगी भोजन व ठहरने की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.