शुक्रवार, मार्च 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : जिले के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 4210 मामलों का किया गया निस्तारण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 14, 2024 7:59 अपराह्न
देहरादून : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में 14 सितम्बर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक जिला मुख्यालय देहरादून, बाह्य न्यायालय ऋषिकेश, विकासनगर एवं डोईवाला जनपद देहरादून के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामलें, चैक बाउन्स से सम्बंधित मामलें व अन्य शमनीय प्रकृति के आपराधिक मामलें लगाये गये थे। लोक अदालत में संदर्भित मामलों के निस्तारण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा कुल 25 पीठों का गठन किया गया था।
इस लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय प्रकृति के 487 मामलें, चैक सम्बंधी 912 मामलें, धन वसूली सम्बंधी 23 मामलें, मोटर-दुर्घटना क्लेम ट्राईबुनल के 42 मामलें, पारिवारिक विवाद सम्बंधी 45 मामलें, मोटर वाहन द्वारा अपराधों के 2627 मामलें एवं अन्य सिविल प्रकृति के 74 मामलें कुल 4210 मामलों का निस्तारण किया गया तथा 20,33,80,865/- रू० की धनराशि पर समझौता हुआ।
उक्त लोक अदालत में प्रेम सिंह खिमाल, जिला न्यायाधीश, देहरादून की पीठ द्वारा कुल 80 मामले, मनीष मिश्रा, प्रथम अपर जिला जज, देहरादून, देहरादून की पीठ द्वारा 26 मामले, महेश चन्द्र कौशिवा, द्वितीय अपर जिला जज, देहरादून की पीठ द्वारा 24 मामले, प्रीतु शर्मा, अपर जिला जज/वाणिज्यिक न्यायालय, देहरादून की पीठ द्वारा 15 मामले, रिंकी साहनी, सिविल जज (एस० डी०) देहरादून की पीठ द्वारा 37 मामले, धर्मेन्द्र शाह, पंचम अपर सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग), देहरादून की पीठ द्वारा 325 मामले, सचिन कुमार, षष्ठम अपर सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग), देहरादून की पीठ द्वारा 277 मामले, संजीव कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून की पीठ द्वारा 472 मामले, संदीप सिंह भंडारी, प्रथम, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून की पीठ द्वारा 303 मामले, कपिल कुमार त्यागी, द्वितीय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून की पीठ द्वारा 334 मामले, साहिस्ता बानो तृतीय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून की पीठ द्वारा 152 मामले, कल्पना, प्रथम, अपर सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग), देहरादून की पीठ द्वारा 122 मामले, भावना पाण्डेय, प्रथम, न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून की पीठ द्वारा 215 मामलें, प्रतीक कपिल, द्वितीय, न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून की पीठ द्वारा 632 मामले, मोहम्मद सुल्तान, कुटुम्ब न्यायालय, देहरादून की पीठ द्वारा 56 मामले निस्तारित किये गये।
साथ ही बाह्य न्यायालय, विकासनगर में नंदन सिंह, अपर जिला जज, विकासनगर, देहरादून की पीठ द्वारा 20 मामले, रवि शंकर मिश्रा, सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग), विकासनगर, देहरादून, की पीठ द्वारा 110 मामले, निशा देवी, सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग), विकासनगर, देहरादून की पीठ द्वारा 80 मामले, विकास कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, विकासनगर, देहरादून की पीठ द्वारा 255 मामले निस्तारित किये गये।
बाह्य न्यायालय ऋषिकेश में अजय डुंगराकोटी, प्रथम अपर जिला जज, ऋषिकेश, देहरादून की पीठ द्वारा 17 मामले, विनोद कुमार बर्मन, सिविल जज (एस० डी०) ऋषिकेश, देहरादून की पीठ द्वारा 140 मामले, भुपेन्द्र सिंह शाह, सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग) ऋषिकेश, देहरादून की पीठ द्वारा 115 मामले, नंदिता काला, न्यायिक मजिस्ट्रेट, ऋषिकेश, देहरादून की पीठ द्वारा 68 मामले निस्तारित किये गये। बाह्य न्यायालय डोईवाला में विशाल वशिष्ठ, सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग) डोईवाला, देहरादून की पीठ द्वारा 309 मामलें निस्तारित किये गये। बाह्य न्यायालय मसूरी में शमशाद अली, सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग), मसूरी, देहरादून की पीठ द्वारा 28 मामलें निस्तारित किये गये। इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के मामले भी निस्तारित किये गये। उक्त लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के 6648 मामलों का निस्तारण किया गया तथा रू० 2,80,31,990/-रू0 की धनराशि के सम्बंध में समझौते किये गये। 
सचिव/वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा अवगत कराया कि लोक अदालतें सरल व त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है, लोक अदालतों में पक्षकार आपसी समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराते हैं, ऐसे आदेश अंतिम होते हैं तथा पक्षकारों को उनके द्वारा दिया गया न्यायशुल्क भी वापस कर दिया जाता है।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
  • बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा
  • बिरही–निजमुला मोटर मार्ग पर ‘काली चट्टान’ बनी बड़ी समस्या, बरसात में बार-बार बाधित होती है आवाजाही
  • धार्मिक आयोजन सुसंस्कारित भारत के निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका – रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.