शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में बारिश का कहर, मलबे में दबने और नदी-नालों में बहने से 05 की मौत, 324 सड़कें बंद

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 14, 2024 6:47 अपराह्न

नैनीताल : उत्तराखंड से मानसून आमतौर पर 15 सितंबर को विदा हो जाता है। इस बार भी मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून की विदाई की तारीख 15 सितंबर ही बताई है। लेकिन, मानसून विदा होने से पहले प्रदेशभर में जम कर तबाही मचा रहा है। पिछले 2 दिनों से भी ज्यादा समय से प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। आज भी मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते कुमाऊं में मलबे में दबने से और नदी नालों में बहने से 5 लोगों की मौत हो गई। कुमाऊं की 185 सड़कों समेत राज्य में करीब 324 सड़कें बंद हैं। गौला के बहाव से गौला पुल का पुष्ता ढह गया, जससे पुल को फिर खतरा हो गया है।

हल्द्वानी में मंडी के पास नहर में ऑटो पलटने से चालक गौरा पड़ाव के हरिपुर शिवदत्त निवासी रवि आर्या (27) की मौत हो गई, जबकि दो को बमुश्किल बचाया जा सका। लोहाघाट के ढोरजा गांव में पेड़ और मलबा गोशाला पर गिरने से माधवी देवी (58) की मौत हो गई। वहीं के मटियानी गांव के नकेला तोक में मलबे में दबकर शांति देवी (55) की मौत हो गई, जबकि छात्र जगदीश सिंह बोहरा (15) की तलाश जारी है।

पिथौरागढ़ के गणकोट गांव के सैनपाटा तोक में मकान में मलबा घुसने से देवकी देवी (70) की जान चली गई। अल्मोड़ा में भैसियाछाना के थिकलना गांव में गधेरा पार करते 73 वर्षीय बुजुर्ग दान सिंह की बहने से मौत हो गई। सितारगंज के ग्राम कौंधाअशरफ का किसान गुरनाम सिंह (38) कैलाश नदी में बह गया। ढूंढखोज के बाद भी उसका पता नहीं चला।

मुनस्यारी में पेट्रोलिंग पर गया आईटीबीपी का जवान और पोर्टर लापता हैं। शनिवार को हेलीकॉप्टर से तलाश की जाएगी। अल्मोड़ा के धौलादेवी और लमगड़ा के बीच बहने वाली कुटार और पनार नदियों के बीच टापू पर दो युवक फंस गए। देर रात 11 बजे उन्हें निकाला जा सका। चंपावत में टनकपुर- पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला के पास रोडवेज डिपो की स्थान दो बसों समेत 35 से अधिक वाहन फंसे हैं। प्रशासन देहरादून ने यात्रियों को स्वांला में ठहराया है। इधर, कई मार्गों पर पेड़ों के गिरने की भी सूचनाएं हैं।

इन जिलों में स्कूल बंद

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए ऊधमसिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले के स्कूल आज भी बंद रहेंगे। कार्बेट पार्क में भी सफारी बंद कर दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.