मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों का निराकरण भी समयबद्वता के साथ किया जाए – मुख्य सचिव

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2020 8:12 अपराह्न

देहरादून : मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित परियोजनाओं का यथासमय पूर्ण होने पर अन्य योजनाओं को मंजूरी मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाईयों का निराकरण भी समयबद्वता के साथ किये जाने के निर्देश दिये हैं।

शुक्रवार को मुख्य सचिव सभागार में वाह्य सहायतित परियोजनाओं के तहत विभिन्न विभागो के स्तर पर संचालित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग संचालनाधीन, परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देकर उन्हें पूर्ण करने का प्रयास करें। उन्होंने विकेन्द्रीकृत जलागम विकास परियोजना, बांध पुनर्वास, एकीकृत आजीविका सुधार, वन प्रबंधन एवं पर्यटन के लिये अवस्थापना विकास एवं निवेश कार्यक्रम के क्षेत्र में किये गये कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए अन्य विभागों को उनके द्वारा संचालित की जा रही परियोजनाओं को पूर्ण करने में तेजी लाने को कहा।

बैठक में बताया गया कि वाह्य सहायतित परियोजना के तहत 6818.68 करोड़ की विभिन्न विभागों द्वारा 10 परियोजनाएं संचालित की जा रही है। वन, आजीविका मिशन, जलागम विकास, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, पेयजल, वित्त, पर्यटन, कौशल विकास एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कुल 2257.30 करोड़ लक्ष्य की प्रतिपूर्ति किये जाने के सापेक्ष 1724.92 करोड़ की प्रतिपूर्ति गत वर्ष के अंत तक हो सकी है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि उद्यान, पेयजल, नगर विकास, एम.एस.एम.ई, सिंचाई, पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग से सम्बन्घित विभिन्न योजनाओं के लिये 12906 करोड़ के प्रस्तावों को वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के स्तर पर संस्तुति प्रदान की गई हैं जिसके लिए फण्डिंग एजेंसी की स्वीकृति प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्य सचिव ने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में शीघ्रता लाये जाने के साथ ही प्रगति के अनुरूप धनराशि की प्रतिपूर्ति के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिये भी समेकित प्रयास किये जाने चाहिए। उन्होंने योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा किये जाने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, सचिव सौजन्या, रणजीत सिन्हा, एस.ए. मुरूगेशन, अपर सचिव नियोजन मेजर योगेन्द्र यादव, अपर सचिव सोनिका, अमिता जोशी, उदय राज सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.