गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने अवरुद्ध सड़कों को शीघ्र खोलने के दिये निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2024 12:40 पूर्वाह्न

गोपेश्वर(चमोली)। चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग और बरसात के कारण अवरूद्व सड़कों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वीसी के माध्यम से सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं की बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बरसात के कारण जो भी सड़के अवरूद्व है उनको यातायात के लिए शीघ्र सुचारू किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम सुनश्चित किए जाए। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सड़क मार्ग को सुचारू करने हेतु रिस्पोंस टाइम को कम से कम रखें। सड़क सुचारू करने में कोई भी तकनीकी समस्या हो तो शीघ्र संज्ञान में लाया जाए। संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षात्मक कार्य किए जाए। लंबे समय से बंद पडे मोटर मार्गो को तत्काल सुचारू किया जाए। जिला स्तर से कोई भी सहयोग की आवश्यकता हो तो सीधे संपर्क करें।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि चारधाम यात्रा मार्ग और अवरूद्व ग्रामीण मार्गो पर संबधित कार्यदायी संस्थाओं और राजस्व उपनिरीक्षकों के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क एवं पैदल मार्गो का आंगणन तत्काल उपलब्ध कराते हुए अवरूद्व मार्गो को सुचारू किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग से मलबा, लूस वोल्डर एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें। नगर पालिका के माध्यम से आवारा पशुओं को गो-सदन भेजा जाए। ताकि यात्रा मार्ग पर जाम की स्थिति न बने। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवरुद्ध ग्रामीण मोटर मार्गो की गहनता से समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि जिले में बरसात के कारण 223 सड़के बंद हुई थी। जिसमें से 200 सड़कों को यातायात के लिए सुचारू कर लिया गया है। जबकि 23 सड़के अभी बंद है जिन पर काम चल रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित सभी तहसीलों से उप जिलाधिकारी और सड़क निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिस और RBI अफसर बनकर लूटे 2.07 करोड़ रुपये, हाई कोर्ट ने CBI की हाई-टेक टीम को सौंपी जांच
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे HRA के नियम, मकान मालिक से रिश्ता छिपाया तो लगेगी 200% तक पेनल्टी
  • “धुरंधर 2” को लेकर बढ़ा क्रेज, दमदार कहानी और बड़े एक्शन का वादा
  • कोटद्वार : जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 4 साल कैद और जुर्माने की सजा
  • चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा
  • महाविद्यालय कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • जनपद की रैंकिंग सुधारने को लेकर सीडीओ सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार पर जोर
  • चुनौतियों के बीच बद्रीनाथ मास्टर प्लान ने पकड़ी रफ्तार
  • कुआरी पास की वादियों में उमड़ा पक्षी प्रेमियों का हुजूम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.