posted on : सितम्बर 26, 2021 6:48 अपराह्न
रूडकी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जुए एवं सट्टा कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की द्वारा कड़ी कार्यवाही करने के आदेश प्राप्त हुए है। उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये उक्त आदेश के अनुपालन में थाना गंगनहर क्षेत्रान्तर्गत जुए व सट्टे के कारोबार के सम्बन्ध में मिली सूचनाओं पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी चौकी / हल्का क्षेत्रों में नियुक्त चेतक कर्मचारीगणों के साथ टीमें गठित की गई है तथा सभी को उपरोक्तानुसार उचित दिशा-निर्देश दिये गये है कि सभी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में जुए व सट्टे की सूचना पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करेंगे, जिसके अनुक्रम में चेतक 49 कर्मचारीगण का. 712 रविन्द्र वालियान व का. 933 दिलबर द्वारा 25 सितम्बर 2021 रात्रि में सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए नफीस पुत्र हनीफ निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार को मय सट्टा पर्ची व पेन के गुलाब साही पीर के पीछे से नगदी 1,230/-रु. के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु.अ.सं. 576 / 21 धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
- का. 712 रविन्द्र बालियान
- का. 933 दिलबर
गिरफ्तार अभि0 का नाम / पता :
- नफीस पुत्र हनीफ निवासी रामपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।
बरामद माल का विवरणः
- सट्टा पर्ची।
- पेन।
- धनराशि 1,230/-रु.



