बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन से भी लिए सैपल, नोटिस जारी, मानकों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई– डा. आर. राजेश कुमार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2024 5:33 अपराह्न

देहरादून : खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज देहरादून के विभिन्न इलाकों में स्थित नामी खाद्य पदार्थों के आउटलेट और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने एक नामी शैक्षणिक संस्था के मैस में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की और वहां से खाद्य सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए अभियान चला रहा है। इसके तहत चारधाम यात्रा मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से भी सैंपलों की जांच की जा रही है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डा. आर राजेश कुमार के अनुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम जनता और तीर्थयात्रियों को स्वच्छ भोजन और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मिलें।

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डा. आर. राजेश कुमार और अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के निर्देशानुसार शुक्रवार को देहरादून के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

उपायुक्त खाद्य संरक्षा गढ़वाल आरएस रावत, देहरादून के अभिहित अधिकारी मनीष सयाना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र रमेश सिंह और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के साथ ही एसआई जगदीश रतूडी भी शामिल थे। इस टीम ने मसूरी रोड स्थित एक नामी शिक्षण संस्थान के किचन में छापेमारी की। यहां की छात्राओं ने खाद्य पदार्थों की शिकायत की। टीम ने छात्राओं का पक्ष भी लिया। उपायुक्त गढवाल मंडल ने किचन की सफाई एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के लिए दिशा निर्देश जारी किये। इसके अलावा सभी किचन कर्मचारियो ंको फॉस्टेग प्रशिक्षण करने के निर्देश दिये। शिकायत एवं मिलावट के संदेह के आधार पर संस्था के किचन से नमूना एकत्र कर खाद्य विश्लेषणशाला को जांच के लिए भेजा गया तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व साफ-सफाई न होने पर संस्थान को नोटिस जारी किया गया है।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून की टीम ने हरिद्वार रोड स्थित एक मॉल के फूड कोर्ट मे स्थित नामी प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की और उनके किचन में स्वच्छता और खाद्य मानकों की जांच की। टीम ने इन प्रतिष्ठानों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और स्वच्छता के लिए निर्देश दिये। टीम ने यहां उपयोग किये जा चुके कुकिंग आयल में टोटल पोलर कंपाउंड की जांच की तो यह मानकों के अनुरूप पाया गया। अभिहित अधिकारी देहरादून मनीष सयाना ने कहा है कि पूरे जनपद में खाद्य सुरक्षा के मानकों के अनुपालन के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.