मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सार्थक पहल : आयुर्वेदिक अस्पताल और पंचकर्म केंद्र मंगलौर में शुरू हुई सांयकालीन ओपीडी, जिला आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने कहा – हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है आयुर्वेदिक विभाग

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2024 9:02 अपराह्न
हरिद्वार : मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल मंगलौर में ओपीडी का समय बढ़ा दिया गया है। अब मरीज सुबह और शाम दोनों समय मरीज आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ ले सकेगें, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
जिला आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग एवं सचिव आयुष और आयुष शिक्षा तथा निदेशक आयुर्वेदिक और यूनानी विभाग के निर्देशों के क्रम में इस सुविधा को शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मरीजों को विशेषकर लाभ होगा, जिन्हें सुबह की ओपीडी में आने में दिक्कत होती है या किसी कारणवश स्वास्थ्य सेवा के लिए निजी क्लीनिक पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में न केवल अनेक गंभीर बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता है, बल्कि यह पद्धति मरीजों के लिए सहज एवं सस्ती है। मरीजों को दवाओं एवं उपचार की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। डॉ स्वास्तिक जैन ने बताया कि हरिद्वार का मंगलौर क्षेत्र जिले का भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है और आयुर्वेदिक विभाग समाज के हर व्यक्ति तक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। शीघ्र ही पुराने चिकित्सालय भवन को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा जिससे जन सामान्य को अच्छे परिसर में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सालय के आसपास में रहने वाले बहुत लोग सुबह से शाम तक अपने कार्यों में व्‍यस्‍त रहते हैं। इस कारण अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान नहीं दे पाते। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं को प्राप्त करने के लिए लोगों में जागरूकता आयेगी। डॉ उपाध्याय ने कहा कि सांय कालीन ओपीडी के शुभारंभ से स्थानीय लोगों को बहुत  लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे मंगलौर और आसपास के लोगों को शाम के समय भी अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक्सपर्ट आयुर्वेदिक कंसल्टेशन लेने में मदद मिलेगी।
मंगलौर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रिचा चौहान ने बताया कि अस्पताल में पहले ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही संचालित थी लेकिन अब सायं 4 बजे से 6 बजे तक भी रोगियों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। चिकित्सालय के अन्य डॉ योगेंद्र चंद्र जायसवान ने बताया कि जनता की आयुर्वेदिक चिकित्सा में बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई सायंकालीन ओपीडी में आयुर्वेदिक परमर्श व योग परामर्श लाइफस्टाइल संबंधी रोगों की चिकित्सा, पंचकर्म संबंधी परामर्श, मर्म चिकित्सा की भी सुविधाएं भी मिलेंगी। इस अवसर पर चिकित्सालय आने वाले रोगियों ने शाम की ओपीडी शुरू करने के विभाग के फैसले की सराहना की।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, युवा समय रहते करें पंजीकरण
  • जनता मिलन में सड़क, बिजली, पेंशन के मुद्दे छाए
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर आप का हमला, सरकार को घेरा
  • मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता
  • रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख
  • सिख श्रद्धालु प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा, जांच जनपद से बाहर स्थानांतरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.