गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नाबालिग किशोरी से छेड़खानी के विरोध में भारी पुलिस के बीच सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 4, 2024 12:59 पूर्वाह्न

-प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नंदानगर में निषेधाज्ञा लागू

-पोखरी तहसील मुख्यालय व्यापार संघ ने किया प्रदर्शन

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड में नाबालिग किशोरी के साथ हुई छेड़खानी की वारदात के मामले में विरोध प्रदर्शन बढ़ता ही चला रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत पोखरी में भी विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई, वहीं तहसील प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए नंदानगर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

गौरतलब है कि नंदानगर में एक समुदाय विशेष के युवक पर आरोप लगा है कि उसने एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने के बाद फरार हो गया था जिसे बाद में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से जिले में उबाल आ गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश पनपता जा रहा है। मंगलवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सामाजिक संगठनों की ओर से भारी पुलिस के बीच प्रदर्शन किया गया। तथा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें मांग की गई है कि इस घटना में संलिप्त अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाए, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाए, दुकानों में कार्य करने वाले लोगों का सत्यापन कर परिचय पत्र जारी किया जाए, ब्यूटी पार्लर की दुकान और लेडिज टैलर्स की दुकान में महिला कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, नजीवाबाद से आने वाले सब्जी के ट्रकों की जांच हो, आवासीय कालोनियों के बीच कबाड के गोदामों को हटाया जाए। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव, सुशीला सेमवाल, अतुल शाह, विनोद कनवासी, चंद्रकला बिष्ट, पवन राठोर, मोहन नेगी, कुलदीप वर्मा, पुष्पा पासवान, चंद्रकला खंडूरी, कलावती पाठक, गजेंद्र रावत आदि शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर चमोली जिले के पोखरी में व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा के नेतृत्व में नन्दानगर में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा जो छेड़छाड़ की घटना नंदानगर हुई है इस घटना का पूरा व्यापार संघ पोखरी निंदा करता है और और आरोपी को कठोर सी कठोर सजा देने की मांग की है। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, कुंवर सिंह चौधरी, संतोष चौधरी, प्रवेश भंडारी, जितेन्द्र सती मंगल सिंह आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैण्ड पूलिंग, पर्यटन और व्यावसायिक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी
  • मूसलाधार बारिश से तबाही, केदारनाथ हाईवे पर गदेरे का सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन
  • उत्तराखंड : नाले के किनारे मिला जीवित नवजात, मुंह में थी रबड़, पुलिस जांच में जुटी
  • नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग
  • आधी रात एक्शन मोड में दिखे SSP अजय गणपति, औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, इनको किया सस्पेंड 
  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.