गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : नाबालिग बालिका से छेड़खानी के मामले में गोपेश्वर बाजार रहा बंद, व्यापारियों ने निकाला जुलूस

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2024 12:53 पूर्वाह्न

-घटना के बाद से नंदानगर बाजार बंद, स्थानीय लोग दे रहे धरना

गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड में एक समुदाय विशेष के युवक की ओर से छेड़खानी किये जाने की घटना के बाद से नंदानगर में बवाल मचा हुआ है। व्यापारियों, टैक्सी यूनियनों के साथ ही स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर के व्यापारियों, स्थानीय लोगों ने बाजार बंद करवा कर प्रदर्शन किया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि बीते दिनों नंदानगर विकास खंड में एक नाबालिग बालिका के साथ एक समुदाय विशेष के युवक जो कि नाई की नंदानगर में नाई की दुकान चलाता है के छेड़खानी किये जाने का मामला सामने आया है जिसके बाद रविवार को नंदानगर में स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारियों, टैक्सी यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया गया और अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गये। मामला बढ़ता देख यहां पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। एसपी चमोली सर्वेश पंवार स्वयं मौके पर मौजूद रहे तथा स्थिति पर नजर रखे हुए थे।

सोमवार को नंदानगर की घटना पर आक्रोश जताते हुए गोपेश्वर के व्यापार संघ और स्थानीय लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। व्यापार संघ के अध्यक्ष विनोद जोशी का कहना है कि नंदानगर की घटना का व्यापार संघ कड़ी आलोचना करता है और घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की गहना से जांच की जाए, जिले के हर व्यापारिक प्रतिष्ठान के कार्यरत सैल्समैन का सत्यापन किया जाए, फड, फैरी वालों की गहनता से जांच की जाए, नजीवाबाद से आने वाले सब्जी के ट्रकों की जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस की ओर से नंदानगर में घटना का विरोध कर रहे व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने की बात की जा रही है जो कि सरासर गलत है हम इसका विरोध करते है। व्यापारियों पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए सभी व्यापारी एक साथ है। गोपेश्वर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, पूर्व अध्यक्ष अनूप पुरोहित अंकोला, गोपाल रावत, प्रेम सिंह बिष्ट, अमित मिश्रा, देवेंद्र गौड़, रवि झिक्वाण, मोहम्मद हाशिम, नईम अहमद, कुशलानंद डिमरी आदि शामिल थे।

इधर, चमोली जिले के देवाल विकास खंड मुख्यालय पर भी व्यापारियों ने नंदानगर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर देवाल के व्यापारियों ने बाजार में जुलूस निकाला कर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रावत, किशन दानू, गोबिंद राम, प्रदीप राणा, राकेश मिश्रा, तुलसी दानू, गीता मेहरा, भुपेंद्र बिष्ट, पीसी जुयाल, मोहनी देवी, किशन सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैण्ड पूलिंग, पर्यटन और व्यावसायिक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी
  • मूसलाधार बारिश से तबाही, केदारनाथ हाईवे पर गदेरे का सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन
  • उत्तराखंड : नाले के किनारे मिला जीवित नवजात, मुंह में थी रबड़, पुलिस जांच में जुटी
  • नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग
  • आधी रात एक्शन मोड में दिखे SSP अजय गणपति, औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, इनको किया सस्पेंड 
  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.