गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, विकास कार्यो में महिलाओं को प्रमुखता दिये जाने पर जोर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2024 6:36 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के दोगड़ी कांडई में  उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा तथा नवज्योति महिला कल्याण संस्थान की ओर से शनिवार को क्षेत्रीय महिला परिषद की गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें महिलाओं के अधिकारो पर चर्चा करते हुए विकास कार्यो में महिलाओं को प्रमुखता प्रदान किये जाने पर जोर दिया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए नवज्योति के सचिव महानंद बिष्ट ने कहा कि महिलाएं दिन भर काम काज के बोझ के तले रहने के बाद भी समाज के सभी कार्यो में प्रमुखता से आगे आती हैं। उन्होनें कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं को आगे लाने के तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। विकास कार्यो में भी महिलाओं को आगे लाने के प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यो में अभी भी प्राथमिकता नहीं मिल पा रही है। इसके लिये महिलाओं को ही आवाज उठाने की जरूरत है। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए समाज सेविका रंजना देवी ने कहा कि सरकार की ओर से विधानसभा से लेकर पंचायतों तक आरक्षण प्रदान कर उन्हें आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायतों में तो अधिक से अधिक महिलाएं ही आगे आ रही हैं। इसलिये सामाजिक कार्यो में महिलाओं को अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी बातों को आगे रखना चाहिये।

कांडई की ममंद अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि पंचायतों की बैठकों में महिलाओ को शामिल होकर अपनी योजनाओं को प्राथमिकता प्रदान करनी चाहिये। दोगड़ी कोषाध्यक्ष माला देवी ने संस्था की ओर से चलाये जा रहे ग्राम शिक्षण केंद्र तथा निशुल्क कम्यूटर शिक्षण केंद्र की सराहना करते हुए कहा कि संस्था के सहयोग से हमारे गांव के बच्चें शिक्षा तथा कम्यूटर के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व संरपच विशोदा देवी ने कहा कि महिलाओं को जल जंगल जमीन की रक्षा करते हुए ग्राम स्तर पर होने वाले सभी कार्यो में सहयोग देना चाहिए।

पूर्व अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि गांव का संगठन मजबूत होगा तो आगे के विकास कार्य भी प्रमाणिकता के साथ पूरे होगें। संस्था समन्वयक पायल बिष्ट ने महिला संगठनों के साथ किये जा रहे कार्यो तथा ग्राम शिक्षण केंद्रो के संचालन के साथ ही तमाम सरकारी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सरस्वती देवी, विमला देवी, कुन्ती देवी, पूर्व प्रधान गुडडी देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, सुलोचना देवी, शांती देवी, पूनम देवी, आरती देवी आदि ने विचार प्रकट किए। इस दौरान कम्यूटर केंद्र के बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में महिलाओ तथा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अंजली एवं पूनम देवी ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैण्ड पूलिंग, पर्यटन और व्यावसायिक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी
  • मूसलाधार बारिश से तबाही, केदारनाथ हाईवे पर गदेरे का सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन
  • उत्तराखंड : नाले के किनारे मिला जीवित नवजात, मुंह में थी रबड़, पुलिस जांच में जुटी
  • नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग
  • आधी रात एक्शन मोड में दिखे SSP अजय गणपति, औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, इनको किया सस्पेंड 
  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.