गुरूवार, अप्रैल 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवानपुर : डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया तहसील दिवस आयोजित, ससमय शिकायतों का निस्तारण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2021 4:44 अपराह्न
हरिद्वार । जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील भगवानपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में आज कुल 88 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों/अधिकारियों को समयबद्ध-तीन दिन, एक सप्ताह, दस दिन, पन्द्रह दिन, प्रकरण के निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार, निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। तहसील दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने भी कई पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों की माॅनीटरिंग मुख्य सचिव द्वारा भी की जा जाती है। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उनका निस्तारण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। यदि किसी समस्या के निस्तारण में कोई समस्या आ रही है, तो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। पिछले तहसील दिवसों में प्राप्त होने वाली अधिकांश शिकायतों के निस्तारण पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी प्रकार आगे भी जन-समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
तहसील दिवस में आज प्राप्त होने वाली शिकायतों में प्रमुख रूप से इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाये जाने, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड बनवाये जाने एवं राशन दिलाये जाने, मनरेगा के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य, प्रधानमंत्री सम्मान निधि दिलाने, ई-रिक्शा दिलवाने, स्वामित्व योजना का लाभ दिलाने, पानी की निकासी, अवैध कब्जे हटवाने, जाति प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने, आर्थिक सहायता दिलाने, चकरोड़ निर्माण, भूमि की पैमाइश, सड़कों के गड्डे भरे जाने, राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने, हैण्ड पंप लगवाने, दिव्यांग पेंशन दिलाने आदि से सम्बन्धित जन-शिकायतें प्राप्त हुईं।
तहसील दिवस में झिडियान ग्रन्ट से बबलू कुमार प्रजापति ने राशन कार्ड बनाने के सम्बन्ध में आवेदन दिया, जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग को राशन कार्ड बनाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये, ग्राम इब्राहिमपुर मसाही निवासी लाल सिंह ने चकबन्दी के उपरांत दी गयी भूमि की शिकायत दर्ज करायी कि उन्हें उबड-खाबड़ जमीन दे दी गयी है, जिलाधिकारी ने चकबन्दी अधिकारी को निर्देश दिये कि इसका एक सप्ताह में उचित समाधान निकालना सुनिश्चित करें। इनायतपुर के मंगलू, जोगेन्द्र सिंह ने पैमाइश के संबंध में शिकायत दर्ज करायी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल व कानूनगो को निर्देश दिये कि तीन दिन में पैमाइश कर समस्या का निराकरण करें।
मजाहिदपुर सतीवाला निवासी सचिन कुमार, धीरमाजरा निवासी चन्दर, सिरचन्दी निवासी शबनम, प्रेम राजपुर निवासी पुष्पा, सिकन्दरपुर से  सुदेश शर्मा आदि ने आवास योजनाओं में आवास दिलाने जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि विभिन्न आवासीय योजनाओं के अंतर्गत पात्रता की जांच कर पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें तथा अगर कोई प्रार्थी अपात्र है, तो उसकी भी सूचना उसे दें ताकि उसको  भी जानकारी मिल सके कि किन कारणों से उसे योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिकरोड़ा के बुन्दू ने अवैध कब्जे की शिकायत की। शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना भगवानपुर को कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके अलावा पुलिस से सम्बन्धित कई अन्य मामलों का भी निस्तारण किया गया। हबीबपुर निवादा के मूलचन्द ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से निवेदन किया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।
तहसील दिवस में कुछ महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह बनाने के प्रस्ताव के संबंध में जिलाधिकारी ने सहायक परियोजना निदेशक को महिलाओं का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिये। तहसील दिवस में मोहितपुरा निवासी लोकेश द्वारा अवगत कराया गया कि वह अपने घर पर ही एलईडी बल्ब बनाने का कार्य करते हैं, इस पर जिलाधिकारी ने सहायक परियोजना निदेशक को निर्देश दिये कि वह लोकेश की हरसम्भव मदद करके इनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता करें। तहसील दिवस में विधायक भगवानपुर ममता राकेश, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल, डीएफओ नीरज कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त विभागीय अधिकारी गण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम, सीमाओं से परे तैयारी, अन्य राज्यों में पहुंचकर मजबूत हो रहा चारधाम यात्रा का हेल्थ नेटवर्क
  • सीवरेज कार्यों के लिए शहर में खोदी गई सड़कों को जून तक कर लिया जाए पूर्ण – मदन कौशिक
  • अपर रोड, मां मनसा देवी उड़न खटोला आधी क्षेत्र का डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया निरीक्षण
  • कुंभ मेला 2027 को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • कोटद्वार : शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • विदेशी ऑटो-पेमेंट पर 24 घंटे पहले अलर्ट, RBI ने बदले ई-मेंडेट नियम
  • केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
  • तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
  • उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर : इन राज्यों में पारा 40°C पार, दिल्ली समेत 10 राज्यों में हीटवेव अलर्ट
  • बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुई शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.