रविवार, मार्च 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम वीर सिंह बुदियाल ने हीरो मोटोकाॅर्प लि. द्वारा सीएसआर के अन्तर्गत कोविड प्रभावित परिवारों के बच्चों को शैक्षिक पोषण सहायता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 17, 2021 2:41 अपराह्न
हरिद्वार : अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने शिवालिक नगर फेज-3 के सामुदायिक केन्द्र में  हीरो मोटोकाॅर्प लि. द्वारा सीएसआर के अन्तर्गत कोविड प्रभावित परिवारों के बच्चों को शैक्षिक/पोषण सहायता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। अपर जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि पूरा विश्व कोविड-19 की महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में हीरो मोटोकाॅर्प लि. द्वारा समाज के जरूरतमन्दों की मदद के लिये आगे आना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि हीरो मोटोकाॅर्प अपने स्थापित होने के समय से ही समाज व क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार किसी न किसी रूप में मदद के लिये आगे आता रहा है। इसी कड़ी में आज हीरो मोटोकार्प कोविड-19 से प्रभावित साठ परिवारों के बच्चों को शैक्षिक/पोषण या अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिये आगे आया है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने किसी न किसी प्रियजनों को खोया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हीरो मोटोकाॅर्प समाज के हित में कार्य करता रहेगा।
कोविड-19 के बचाव में वैक्सीन के महत्व का उल्लेख करते हुये एडीएम वीर सिंह बुदियाल ने कहा कि आज हमने 50 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग वैक्सीन लगाकर स्वयं, परिवार तथा समाज को कोविड-19 से बचाने में अपना पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पहले जीवन है, तब अन्य गतिविधियां हैं। कार्यक्रम में बोलते हुये प्लाण्ट हेड, हीरो मोटोकाॅर्प यशपाल सरधाना ने कहा कि कोविड-19 हमारे सामने चुनौती बनकर आया है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती का हम मिलकर सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी कम्पनी का उद्देश्य है कि हम अपने उद्योग को बढ़ाने के साथ ही, उस क्षेत्र का कैसे विकास किया जाये, के सम्बन्ध में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार योजनायें बनाते हुये, उसे धरातल पर उतारते हैं। हमने कई योजनायें बनाई हैं, शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण कुछ परिवारों के जीवन-यापन का साधन नहीं है, उनका पालन-पोषण अच्छी तरह से हो सके, इसके लिये योजना बनाई है। इसके तहत ट्रेनिंग दी जायेगी, बच्चों को शिक्षा दी जायेगी तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी।
हीरो मोटोकार्प कम्युनिकेशन व सीएसआर हेड भारतेन्दु कवि ने इस मौके पर कहा कि कोविड-19 की वजह से जिन परिवारों में यह दुःखद घटनायें हुई हैं, हम संकट की इस घड़ी में, उनके साथ हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कल मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने लिये हमारी कम्पनी ने 10 एम्बुलेंस भेंट की। इस मौके पर आदर्श युवा समिति के अध्यक्ष लखवीर सिंह ने कहा कि हम हीरो मोटोकाॅर्प कम्पनी का इस पुनीत कार्य के लिये आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में इन परिवारों की जरूरतों को समझा। इन साठ परिवारों में से दस बच्चियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपने संरक्षक को खोया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जितनी भी सरकारी योजनायें हैं, उनका भी लाभ इन परिवारों को दिलाया जायेगा। इस अवसर पर गणमान्य लोग, हीरो मोटोकार्प के अधिकारीगण, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पैसे की तंगी बनी मौत की वजह! सनकी पति ने बीवी पर किए चाकू से वार, आरोपी फरार
  • चारधाम यात्रा 2026 : ‘पंचगव्य’ और ‘नो-एंट्री’ पर मचा घमासान, आस्था के बहाने गैर-सनातनियों पर रोक की तैयारी
  • गैस सिलेंडर का झंझट खत्म! देहरादून-मसूरी रोड के ढाबों पर छाई ‘इलेक्ट्रिक हॉट प्लेट’, जानें क्यों बढ़ी डिमांड
  • पुणे में गोटेक-2026 वैश्विक शिखर सम्मेलन में गो आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • गोपेश्वर के युवाओं का “अपनी प्रकृति अभियान” बना मिसाल, स्वच्छता के लिए हर रविवार जुटती है टोली
  • अन्नप्राशन समारोह में गायब हार पुलिस की सख्ती से बरामद
  • चमोली : चिडिंगा के पास कार खाई में गिरी, देवाल निवासी व्यक्ति की मौत
  • धामी बने “धुरंधर”, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर – राजनाथ सिंह
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रम में बिताया समय, चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.