posted on : सितम्बर 16, 2021 1:45 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी से गैर जमानती वारण्ट केस संख्या- 1124/2021 धारा 420/467/468/471/120 (बी) भादवि से संबंधित अभियुक्त प्रिया रावत दुगलचे पत्नी संदीप कुमार दुगलचे हाल पता मूनलाइट क्लोदिंग फैक्ट्री, निकट राधा स्वामी सत्संग, प्लॉट नंबर 3, कैलाश नगर रोड, थाना जोधेवाल बस्ती, जिला लुधियाना पंजाब को जनपद देहरादून से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
वाद संख्या
- 1124/2021 धारा 420/467/468/471/120 (बी) भादवि बनाम प्रिया रावत।
अभियुक्त का नाम पता
- प्रिया रावत दुगलचे पत्नी संदीप कुमार दुगलचे हाल पता मूनलाइट क्लोदिंग फैक्ट्री, निकट राधा स्वामी सत्संग, प्लॉट नंबर 3, कैलाश नगर रोड, थाना जोधेवाल बस्ती, जिला लुधियाना पंजाब।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक बजिन्द्र सिंह (कोतवाली पौड़ी)
- महिला कांस्टेबल 505 नापु सोनम (थाना लक्ष्मणझूला)