रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पत्रकार महासंघ ने पीसीआई सब कमेटी के समक्ष उठाई विज्ञापन से सम्बन्धित समस्याएं, उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय ने दिए ये सुझाव..

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2024 11:55 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ ने छोटे अखबारों सहित तमाम समाचार पत्रों – पत्रिकाओं के हितों को ध्यान में रखकर विज्ञापन नीति बनाए जाने का आग्रह भारतीय प्रेस परिषद की सब कमेटी से किया है। दरअसल उत्तराखंड प्रिंट मीडिया, विज्ञापन नीति के संबंध में पत्रकारों के विचार, सुझाव लेने के लिए उत्तराखंड आयी भारतीय प्रेस परिषद की सब कमेटी ने यहां सचिवालय के मीडिया सेंटर में पत्रकार संगठनों, प्रेस क्लबों और समाचार पत्रों के स्वामियों, प्रकाशकों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संयोजक गुरिन्दर सिंह की अगुआई में आयी सब कमेटी में सदस्य श्याम सिंह पंवार और आरती त्रिपाठी शामिल थे। सब कमेटी के अन्य सदस्य प्रो राजपूत बैठक में वीसी के माध्यम से पत्रकारों के साथ जुडे।

इस बैठक में कई पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने विज्ञापन से सम्बन्धित समस्याओं को कमेटी के समक्ष उठाया। बैठक में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने भी विज्ञापन नीति को लेकर सुझाव दिए और पत्रकारों की अन्य समस्याओं की ओर कमेटी का ध्यान दिलाया।

महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इस बैठक में भाग लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय ने महासंघ की ओर पत्रकारों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने सब कमेटी को लिखित रूप में एक ज्ञापन भी दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। यहां से निकलने वाले सभी समाचार पत्र के स्वामी, प्रकाशक संसाधनों के अभाव में या बेहद कम संसाधनों के साथ समाचार पत्रों का प्रकाशन करते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि यहां निकलने वाले छोटे और तमाम समाचार पत्रों के हितों को ध्यान में रखकर ही भविष्य में कोई विज्ञापन नीति बनायी जिसके तहत सभी समाचार पत्र – पत्रिकाओं को बिना किसी भेदभाव के एक समान रूप से विज्ञापन मिल सके जिससे वे अपने समाचार पत्र को निरन्तर प्रकाशित कर सके और उनका विकास कर सके। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक जैसे छोटे समाचार पत्र – पत्रिकाओं को भी दैनिक की भांति सभी सजावटी विज्ञापन और टेंडर सूचनाएं दिए जाने का कदम उठाया जाए। उन्होंने सब कमेटी से अनुरोध किया कि ऐसी व्यवस्था भी की जाए जिससे डीएवीपी के विज्ञापन भी पूर्व की तरह छोटे अखबारों को मिल सके। उन्होंने कि पहले दैनिक अखबारों के साथ ही प्रत्येक छोटे समाचार पत्रों को भी विभिन्न अवसरों पर विज्ञापन दिए जाते थे लेकिन अब कई वर्षों से छोटे मध्यम समाचार पत्रों की अनदेखी की जा रही है।

महासंघ की उपाध्यक्ष ने कहा कि अखबारी कागज, स्याही व प्रिटिंग सहित सारी सामग्री पहले की अपेक्षा मंहगी हो गयी है और रोज दाम बढ रहे लेकिन समाचारों की विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी नहीं हो रही। उन्होंने सब कमेटी से इस बारे में अपने स्तर से कार्यवाही कर विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में डीएवीपी द्वारा समान प्रसार संख्या वाले कई अखबारों की दर घटा तो कई की दर को बढा दिया जो न्यायोचित नहीं है। इस खामी को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य स्तर पर विज्ञापन आवंटन में होने वाले भेदभाव की ओर भी भारतीय प्रेस परिषद की सब कमेटी का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर महासंघ के सदस्य नरेश रोहिला ने भी छोटे समाचारों की कठिन आर्थिक स्थिति की ओर सब कमेटी का ध्यान दिलाया और विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य सब कमेटी ऐसी विज्ञापन नीति बनाए जाने के संबंध में सरकार को अपनी सिफारिश करेगी जिससे सभी समाचार पत्रों को अपने विकास का अवसर मिल सके।

सब कमेटी संयोजक ने बैठक में आए पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि वह यहां मिले सुझाव को शासन के समक्ष रखकर समस्याओं के समाधान की भी कोशिश करेंगे। बैठक में महासंघ के प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, राजेन्द्र सिराडी और शिवनारायण भी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का साहसिक रेस्क्यू, खड़ी ढलान पर एक स्किड टिकाकर मरीज को निकाला
  • कोटद्वार : चोरी की वारदात में लंबे समय से फरार वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद महामारी का खतरा, 579 से अधिक शव बरामद, अस्पतालों में जगह पड़ी कम
  • स्वरोजगार से संवरी जिंदगी, पहाड़ की सशक्त महिलाएं कलावती और रामेश्वरी
  • मार्च 2027 से देशभर में भारतीय मानक समय का पालन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए नए नियम
  • अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की पुरानी साझेदारी, ‘समुक’ के साथ पहली बार साइंस-फिक्शन थ्रिलर में कदम
  • मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
  • भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.