शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ की बैठक, 06 महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2024 12:24 पूर्वाह्न

देहरादून। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड में समग्र शिक्षा की गहन समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में निर्माण कार्य, पी०एम० श्री योजना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, पहुंच, आई०सी०टी०, व्यावसायिक शिक्षा, एफ०एल०एन० इत्यादि की प्रगति एवं कार्यान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा मा० मंत्री जी को दी गयी। मा० मंत्री जी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान तत्काल निम्न निर्देश दिए गये।

  1. पी०जी०आई० (Performance Grade Indicators) के सुधार हेतु राज्य स्तर से पहल की जायेगी, जिस हेतु प्रत्येक इंडिकेटर हेतु एक नोडल अधिकारी नामित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
  2. राज्य में पी०एम० श्री विद्यालय आदर्श विद्यालयों के रूप में स्थापित किये जा रहे है तथा इनमें संचालित अवसंरचनात्मक तथा शैक्षिक गतिविधियों से अन्य विद्यालय भी लाभान्वित हो सकते हैं। अतः पी०एम० श्री विद्यालयों को प्रथम चरण में मूलभूत सुविधाओं एवं उत्तम शैक्षिक वातावरण से आच्छादित किया जाये।
  3. प्रत्येक जनपद मुख्यालय में एक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास की स्थापना हेतु तत्काल मैपिंग कर कार्ययोजना तैयार कर ली जाये।
  4. प्राथमिकता के आधार पर जनपद हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर एवं हल्द्वानी क्षेत्र में जहां छात्राओं की संख्या अधिक है, वहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का उच्चीकरण करा लिया जाये। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में वार्डन की नियुक्ति के फलस्वरूप सम्बन्धित माध्यमिक विद्यालय में रिक्त पद के सापेक्ष अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाये।
  5. प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों के बच्चे एवं प्रदेश में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग पर कार्य कर रहे श्रमिकों के बच्चों हेतु प्रवासी शिक्षा केन्द्रों की स्थापना प्राथमिकता के आधार पर कर ली जाये।
  6. महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा को निर्देशित किया गया कि प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों के भ्रमण हेतु सांसदों एवं विधायकों को विशेष रूप से आमन्त्रित किया जाये।

बैठक के दौरान बंशीधर तिवारी, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, डॉ० मुकुल कुमार सत्ती, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड,  कुलदीप गैरोला, संयुक्त निदेशक, पी०एम० पोषण, कण्डवाल, उपायुक्त एफडीए, अजीत भण्डारी, उप राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड,  पल्लवी नैन, उप राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, प्रद्युमन रावत, उप राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, अन्जुम फातिमा, उप राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, बी०पी० मैन्दोली, स्टॉफ आफिसर, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड सहित समग्र शिक्षा के समस्त समन्वयक एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.