गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस पर आयोजित ऑनलाईन सेमिनार का सचिव जिला विकास प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2021 5:35 अपराह्न

पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय लोकतन्त्र दिवस के अवसर पर आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा ऑनलाईन सेमिनार का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर आयोजित ऑनलाईन सेमिनार में विभिन्न गणमान्य लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। सिविल जज(सीडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल संदीप कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि यह सेमिनार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  08 नवम्बर 2007 को संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा के द्वारा हर वर्ष दुनिया के देशों में लोकतंत्र की समीक्षा व पुर्नवलोकन हेतु 15 सितम्बर को अन्तराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के पुर्नवलोकन व लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा हेतु प्रत्येक वर्ष लोकतांत्रिक राष्ट्रों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान आदि राष्ट्रों में लोकतन्त्र न होने पर चिन्ता जताते हुये भारतीय लोकतंत्र की प्रशंसा करते हुये उसमें अन्य सुधार किये जाने की जरूरत बतायी।

कार्यक्रम में हेमवती नन्दन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय गढ़वाल के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एससी गुप्ता ने लोकतंत्र के अर्थ एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुये विभिन्न संवैधानिक प्रावधानों व माननीय उच्चतम न्यायालय के न्याय निर्णयों के साथ राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र की प्रासंगिकता की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मत देने के अधिकार के सम्बन्ध में बताया कि मा. उच्चतम न्यायालय को लोकतांत्रिक मूल्यों व संस्थाओं की रक्षा करने वाला सच्चा प्रहरी बताया गया।

गढ़वाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. एमएम सेमवाल ने भारत में लोकतांत्रिक मूल्यों एवं चुनौतियों पर अपना विस्तृत व्याख्यान देते हुये जनता को लोकतांत्रिक राष्ट्रों में विपक्ष की भूमिका में आने लोकतांत्रिक सरकारों पर प्रभावी तरीके से कार्य करने हेतु दबाव बनाने वाले तंत्र के रूप में कार्य करने के लिये आयानित किया। उन्होंने कहा कि नायक पूजा का बहिष्कार होना चाहिए और राजनैतिक दलो के अन्दर लोकतंत्र जीवित रहना चाहिए अन्यथा चाहकर भी हम लोकतंत्र की रक्षा नहीं कर सकते। आयोजित सैमिनार में वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार ने लोकतंत्र के प्रति जागरूकता विषय पर अपने विचार रखते हुये लोकतान्त्रिक मूल्यों की रक्षा करने हेतु सभी को सजग रहने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग सोच समझकर बिना किसी भय से करना चाहिये। कार्यक्रम के अन्त सभी प्रतिभागीगणों द्वारा खड़े होकर ऑडियो विडियो के माध्यम से संचालित राष्ट्रगान में प्रतिभाग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की गयी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.