posted on : सितम्बर 13, 2021 3:05 अपराह्न
सप्तान्त (Weekend) में पर्यटकों द्वारा कोविड़-19 गाइडलाइन का पालन न करने पर जनपद पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु. पी. रेणुका देवी जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु 11 एवं 12 सितम्बर 2021 को कोविड़-19 गाइडलाइऩ का अनुपालन न करने वाले व्यक्तियों एवं पर्यटकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा 11 सितम्बर 2021 एवं 12 सितम्बर 2021 को कोविड़ अनुरुप व्यवहार में सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अवकाश के दौरान घूमने आये पर्यटकों जिनके द्वारा कोविड़ गाइडलाइन के अनुपालन में मास्क न पहनने वाले 134 व्यक्तियों, सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वाले 710 व्यक्तियों एवं उत्तराखण्ड़ पुलिस अधिनियम की धारा-81 का उल्लघंन करने वाले 74 व्यक्तियों पर कोविड़-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के तहत सुधारात्मक कार्यवाही की गयी।




