posted on : जुलाई 16, 2024 2:59 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में मंगलवार को हरेला पर्व आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर मुरलीधर कुशवाहा ने हरीतिमा शीर्षक से स्वरचित काव्य पाठ कर पर्यावरण, जैव-विविधता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। हरेला पर्व के इस पावन अवसर पर हरेला की महत्वत्ता बताते हुए सभी प्रोफेसरों, कर्मचारियों एवं एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन कर वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। भविष्य में इस कार्य को सुचारू रूप से करने की जिम्मेदारी भी दी गई। कार्यक्रम में समस्त प्रोफेसरों, समस्त एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र – छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण व सफाई की गई । इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ विक्रम शाह, लेफ्टिनेंट डॉ देवेंद्र सिंह चौहान, डॉ नन्दी गडिया, डॉ शोभा रावत, डॉ रोशनी असवाल, डॉ संजीव कुमार, डॉ मीनाक्षी वर्मा व अन्य अध्यापक गण, एनसीसी कैडेटस एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।





