शनिवार, फ़रवरी 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड़ के पांच शहीद जवानों के आश्रितों को सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून देगा नि:शुल्क शिक्षा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2024 9:11 पूर्वाह्न

देहरादून। सोमवार 8 जुलाई को जम्मू कश्मीर के कठुआ में सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में उत्तराखण्ड के भी पांच जवान शहीद हो गए थे। शहीदों को श्रद्दांजलि देते हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया कि के शहीदों के आश्रितों को अपने संस्थान में नि:शुल्क उच्च शिक्षा , ब्यवसायिक शिक्षा प्रदान करेंगे। यह कार्य उन शहीदों के प्रति संस्थान की और से एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि देश इन जांबाजों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज सदैव शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है, और उनके परिवारों की वह हरसंभव मदद करेगा इन शहीदों पर आश्रित उनके भाई-बहन , बच्चे अथवा शहीद की धर्मपत्नी अथवा परिजन सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज से उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, नि:शुल्क रूप में प्राप्त कर सकते हैं।

ललित जोशी ने कहा कि पूरा देश कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी के साथ खड़ा है। इन शहीदों के आश्रितों के सपनों को साकार करने का हम हरसंभव प्रयास करेंगे। बुधवार को ललित जोशी ने शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को श्रद्धांजलि दी व परिजनों को ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज इससे पहले भी केदारनाथ आपदा प्रभावित, जोशीमठ आपदा प्रभावित, कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों, देश के लिए किसी भी मोर्चे पर शहीद हुए उत्तराखण्ड के जवानों के आश्रितों, राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। साथ ही प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 300 छात्र-छात्राओं को मिशन एजुकेशन स्कीम के तहत शिक्षण शुल्क में छूट दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने हाउस ऑफ हिमालयाज के वेयरहाउस का किया उद्घाटन
  • आवासीय योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार 
  • बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी को प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें डॉक्टर – डीएम
  • न्यायालय की सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में चमोली पुलिस
  • जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थान – सीएम धामी
  • बिल्डर की धोखाधड़ी पर जिला प्रशासन दर्ज कराया मुकदमा
  • बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रदेश में कांग्रेस की ही बनेगी अगली सरकार – गोदियाल
  • कड़ी सुरक्षा के बीच घरों में संपन्न हुआ रमजान का पहला जुम्मा
  • बम की धमकी के बाद ज्योतिर्मठ मे पुलिस अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.