सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीकेटीसी अध्यक्ष ने स्वीकृत किया बदरीनाथ धाम के रावल का त्याग पत्र, नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में नियुक्त करने का आदेश 

शेयर करें !
posted on : जुलाई 14, 2024 9:13 पूर्वाह्न

-13 जुलाई शनिवार से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे

-नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी संभालेंगे पूजा-पाठ का जिम्मा  

गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। रावल की सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बदरी विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे। गौरतलब है कि निवर्तमान रावल ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक  सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। विभिन्न औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अग्रिम आदेशों तक नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। नायब रावल को प्रभारी रावल के रूप में पूजा-अर्चना का कार्यभार सौंपने के लिए धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप 13 और 14 जुलाई को दो दिन तक विभिन्न अनुष्ठान आयोजित होंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के पूर्ण होने पर 14 जुलाई से बतौर प्रभारी रावल अमरनाथ नंबूदरी पूजा, अर्चना करेंगे। शुक्रवार को बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष अजेंद्र अजय की स्वीकृति के बाद रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी को स्वैच्छिक सेवानिवृति और नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को प्रभारी रावल के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अलग-अलग आदेश जारी कर दिए हैं।

उधर, श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी को पूजा-अर्चना का दायित्व देने से पहले विभिन्न धार्मिक रस्मों को पूरा किया जायेगा। 13 जुलाई को नायब रावल के मुंडन के बाद हवन और शुद्धिकरण के साथ नायब रावल का तिलपात्र किया जाएगा। 14 जुलाई को नायब रावल बदरीनाथ स्थित पंच धाराओं के जल से स्नान तथा पंच शिलाओं नारद शिला, नरसिंह शिला, वराह शिला, गरूड़ शिला ओर मार्कंण्डेय शिला का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात निवर्तमान रावल से  मंत्र, आशीर्वाद लेकर नये रावल के रूप में बाल भोग के बाद मंदिर गर्भ गृह में रावल से छड़ी प्राप्तकर पहली बार  श्री बदरीनाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे।

श्री बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने बताया है कि निवर्तमान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी का विदाई सम्मान समारोह भी 14 जुलाई को संपन्न होगा जिसमें मंदिर समिति पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी एवं तीर्थ पुरोहित सेवानिवृत्त रावल को विदाई देंगे।  बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक  नायब रावल के रिक्त हो रहे पद पर नयी नियुक्ति के लिए भी मंदिर समिति की ओर से तेजी से कार्रवाई की जा रही है। नायब रावल के पद पर नियुक्ति के लिए बीकेटीसी की ओर से केरल राज्य के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित की गयी  आवेदन पत्रों के लिए 11 जुलाई अंतिम तिथि रखी गयी थी। प्राप्त आवेदन पत्रों की शीघ्र ही स्क्रीनिंग कर मंदिर समिति की ओर से योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • औली समेत चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, पूरी घाटी में शीतलहर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ, कहा – योग केवल व्यायाम ही नहीं समग्र जीवन पद्धति है
  • टैक्स बढ़ोतरी की आड़ में कोटद्वार में गुटखा-सिगरेट पर ओवररेटिंग, पुराने स्टॉक पर 40% तक वसूली
  • चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने जनता मिलन में सुनीं जनसमस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर किया समाधान, अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के दिए सख्त निर्देश
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान एवं जन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण
  • डीएम मयूर दीक्षित की जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 70 में से 38 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाही, घरेलू गैस सिलेंडर को व्यवसायिक उपयोग में लाने वाले व्यापारियों के 10 सिलेंडर पूर्ति विभाग की टीम ने किए जब्त
  • मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें, लंबित परियोजनाओं पर 15 दिन में निर्णय लें – मुख्य सचिव आनंद बर्धन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.