गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल, एक बेटा दो बेटियां एक साथ आने से परिजन खुश 

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2024 4:07 अपराह्न
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। चकराता क्षेत्र की होडा गांव निवासी महिला ने सिजेरियन डिलीवरी के द्वारा तीनों स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। तीन बच्चों को एक साथ जन्म देने का चकराता क्षेत्र में यह पहला मामला बताया जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने माता पिता व परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
चकराता तहसील के अन्तर्गत छावनी बाजार से सटी ग्राम पंचायत मगरोली के होडा गांव निवासी महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। डिलीवरी के लिए उत्तराखण्ड सहित पश्चिम उत्तर प्रदेश से भी डिलीवरी के लिए मामले श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहुंचते हैं। ऐसे मामलों में डिलीवरी संवेदनशील होती हैं। डिलीवरी के लिए उपलब्ध सभी अत्याधुनिक सुविधाएं एवं कुशल डाॅक्टरों की टीम ऐसी संवेदनशील डिलीवरी के मामलों को भी आसान बना देती है। नवजात बच्चों के पिता सशस्त्र सीमा बल में हवलदार के पद पर तैनात हैं। जैसे ही उन्हें अपनी पत्नी के सुरक्षित प्रसव की सूचना मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे तुरन्त छुट्टी लेकर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचे। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गांव में ही रहती हैं। बीते शुक्रवार उन्हें प्रसव पीडा उठी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के कुशल डाॅक्टरों ने सफल सिजेरियन डिलीवरी करवाई। इसके बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया, इसमें एक लड़का और दो लड़कियां शामिल हैं। महिला की यह पहली डिलीवरी है। अस्पताल में सुखद ट्रिप्लीकेट डिलीवरी का मामला मरीजों और अस्पताल स्टाफ के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वहीं तीन बच्चों को जन्म देने के बाद परिवार सहित पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने जानकारी दी कि डिलीवरी के बाद तीनों बच्चे व मां पूरी तरह स्वस्थ हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.