रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिला सम्मेलन : भाजपा सरकार ने महिलाओं को वो स्थान दिया है जहां आप खुद अपने लिए नीतियां बनायेंगेंः रेखा आर्य

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2024 8:18 अपराह्न

बदरीनाथ विस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पीपलकोटी में आयोजित हुआ महिला सम्मेलन

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के समर्थन में गुरूवार को पीपलकोटी में महिला सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें बोलते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है। महिलाओं को राजनीति से लेकर नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की है। जिससे लोकसभा और विधान सभा में महिलाओं की भागेदारी बढ़ेगी। सरकार ने महिलाओं को वो स्थान दिया है जहां आप खुद अपने लिए नीतियां बनायेंगे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने विकास के लिऐ कांग्रेस छोड़ी है। उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने कहा कि भंडारी भले देर से निर्णय लिया लेकिन बहुत अच्छा निर्णय लिया। वो हर समय अपने क्षेत्र के लिऐ चिंतित रहते हैं। यह उपचुनाव बदरीनाथ विधानसभा के विकास के लिऐ बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे पूरा विश्वास है कि भंडारी आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी को आशीर्वाद देने की अपील की।

महिला सम्मेलन को भाजपा प्रदेश महिला अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में आई है सबसे ज्यादा अगर चिंता की है वो है मातृशक्ति की है। हमारा भी दायित्व बनता है हम भी भाजपा के पक्ष में कार्य कर बदरीनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को जीता कर सीएम पुष्कर धामी के हाथों को और अधिक मजबूत करें। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में विकास के कुछ लक्ष्य रखें है और मेरा उद्देश्य है कि जिसका लाभ मेरी विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। मुझे खासकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ा कार्य करना है। मेरी प्राथमिकता है कि जिले के अंदर मेडिकल कॉलेज बने इस पर प्राथमिकता से कार्य करना है। सत्ता में रहते इंजनियर कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, विधानसभाओं में पॉलीटेक्निक कॉलेज आईटीआई जैसे संस्थान स्थापित किए। और जनता का आशीर्वाद मिला तो और अधिक कार्य होंगे।

सम्मेलन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष राज रावत, निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, गढ़वाल महिला मोर्चा संयोजक चंद्रकला तिवारी, दशोली विकासखण्ड प्रमुख विनीता देवी, हरिबोधन खत्री, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विधान सभा प्रभारी विजय कपरूवाण आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.