बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में अगले 05 दिन ऐसा रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी!

शेयर करें !
posted on : जुलाई 3, 2024 11:24 अपराह्न

देहरादून : मौसम विभाग ने आज से सात जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार प्रदेशभर में भारी बारिया का दौर जारी रहेगा। इस दौरानों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। पहली बारिश में ही प्रदेशभर में कई सड़कें और संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ मार्ग लगातार रुक-रुक कर बंद हो रहे हैं, जिसके चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम का ये है ताजा अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के लिए पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी, देहरादून और पौड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में सफर करने वालों के लिए जरूरी सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है।

अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम

वहीं, पिथौरागढ़, मल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिलों के रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज सुबह से भी भारी बारिश का सिलसिला जारी है। हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते सड़कें जलमग्न नजर आई। इसके चलते लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

ये बना रहेगा खतरा

  • मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों/राजमार्गों में अवरोध/कटाव हो सकता है।
  • कहीं-कहीं चट्टान/भू-स्खलन और बाढ़ के कारण सड़कों/राजमार्गों/पुलों का अवरु‌द्ध या बह जाना।
  • सामुदायिक सेवाएं जैसे बिजली, पानी आदि कहीं-कहीं पर प्रभावित रहेंगे।
  • कुछ दिनों के लिए कहीं-कहीं पर आपूर्ति और परिवहन प्रभावित रहेगा।
  • कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान-माल की हानि भी हो सकती है।
  • लगातार भारी वर्षा के कारण बांधों/बैराजों से निस्सरण बढ़ सकता है, जिससे नदी जल स्तर में वृ‌द्धि हो सकती है।
  • प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों के जल स्तर में मध्यम वृद्धि।
  • बाढ़ का खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग की सलाह

  • भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
  • राज्य में चारधाम या अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्री/पर्यटक सतर्क रहें और यात्रा करते समय खड़ी ढलानों पर नजर रखें।
  • नदी/नालों के निचले इलाकों के समीप रहने वाले लोगों तथा बस्तियों को सावधान रहने की जरूरत है।
  • राज्य सरकार के अधिकारियों को लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाही करने की सलाह दी जाती है।
  • अपडेट के लिए मीडिया रिपोर्टों की निगरानी करें। स्थानीय मीडिया/सोशल मीडिया पर मौसम के पूर्वानुमान के लिए चेक करते रहें।
  • लोगों को सलाह दी जाती है कि वे गर्जन/आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थानों/पक्के मकानों में शरण लें। पेड़ों के नीचे शरण ना लें और अपने वाहन सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें।
  • सफर के दौरान सावधानी बरतें। पर्वतारोही फिलहाल पहाड़ों पर ना जाएं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.