सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए तैयार रखे आकस्मिक प्लान – डीईओ

शेयर करें !
posted on : जुलाई 3, 2024 12:20 पूर्वाह्न

-वर्षात को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के दौरान भारी वर्षात की संभावना को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने मंगलवार को सभी नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए प्लान-बी के रूप में कार्ययोजना तैयार की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्षात के मौसम में भूस्खलन और जल भराव से सड़क मार्गो के अवरूद्व होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने निर्देशित किया कि सड़क मार्गो पर संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करते हुए पर्याप्त संख्या में श्रमिक और जेसीबी तैनात की जाए। चिह्नित स्थलों पर पोलिंग पार्टियों के आवाजाही के लिए दोनों ओर से आवश्यक संख्या में वाहनों को तैनात रखा जाए। सभी वाहनों पर जीपीएस की व्यवस्था रहें। अपरिहार्य परिस्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक मार्गो को भी चिह्नित करें। ब्लॉक अधिकारी मतदेय स्थलों के पैदल मार्गो को दुरुस्त रखें। बारिश में मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों और ईवीएम एवं अन्य मतदान सामग्री की सुरक्षा के लिए रेनकोट, बरसाती की समुचित व्यवस्था की जाए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बूथ हेल्थ मैनेजमेंट प्लान को अपरिहार्य परिस्थितियों के अनुरूप बनाया जाए। एम्बुलेंस एवं आवश्यक औषधि सहित प्रत्येक क्षेत्र में चिकित्सा दलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। मतदेय स्थलों पर विद्युत, पेयजल, क्यू-शेड के साथ ही मतदान कार्मिकों के ठहरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोनिवि, आरडब्लूडी, पीएमजीएसवाई, बीआरओ तथा सड़क मार्ग से संबंधित अन्य विभाग, विद्युत, पेयजल, चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और तहसील प्रशासन को आपस में निरंतर समन्वय रखते हुए अपरिहार्य परिस्थिति से निपटने के लिए प्लान के साथ सजग और सर्तक रहने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, पोखरी एसडीएम कमलेश मेहता, जोशीमठ एसडीएम सीएस बशिष्ठ, लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चैहान, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.