रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रायपुर गोलीकांड के गम्भीर घायलों को दिया नया जीवन, 07 डाॅक्टरों की टीम की मेहनत रंग लाई, एक मरीज़ के यूरेनरी ब्लेडर व दूसरे के सीने में लगी थी गोली

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2024 2:12 पूर्वाह्न
  •  करीब 10 दिनों तक आईसीयू में चला उपचार
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र डोभाल चैक गोलीकांड में दोनों गम्भीर घायलों सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नया जीवन दिया। सफल इलाज के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से दोनों घायलों का 19 जून से निःशुल्क उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेरक मित्तल, सीटीवीएस सर्जन डॉ. अशोक कुमार जयंत, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ए.एन.पाण्डे, वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश रावत, वरिष्ठ गैस्ट्रोइंट्रोलाॅजिस्ट डॉ. अमित सोनी, सर्जन डॉ. सुखन्दिर की टीम व अन्य डॉक्टरों की देखरेख में दोनों घायलों का उपचार किया गया।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेरक मिततल ने जानकारी दी कि सुभाष क्षेत्री और मनेाज नेगी को 17 जून 2024 को अति गम्भीर हालत में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सुभाष क्षेत्री को पेट में और मनोज नेगी को कमर में गोली लगी थी। मनोज नेगी को गोली कमर के निचले हिस्से से होकर यूरोनरी ब्लेडेर के पास जाकर अटक गई। 
सुभाष क्षेत्री के सीने से गोली प्रवेश करते हुए फेफडे और लीवर के पास से होते हुए डायफ्राम पर अटक गई। उनको छाती के दाहिने हिस्से में इंटर कोस्टल ड्रेनेज ट्यूब (आईसीडी) लगाई गई। लगभग दस दिनों तक आईसीयू में सघन उपचार हुआ। डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और उन दोनों की जान बचा ली गई। यदि घटनाक्रम के बाद दोनों मरीजों को तत्काल बेहतर मेडिकल सुविधाएं नहीं मिलती तो दोनों मरीजों की जान का जोखिम भी हो सकता था। कुशल डॉक्टरों की टीम ने आईसीयू में दोनों घायलों का कुशलतापूर्वक उपचार किया। दोनों मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 
अस्पताल प्रबन्धन व देहादून प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच दोनों घायलों के स्वास्थ्य लाभ के सम्बन्ध में वार्ता हुई। वार्ता के बाद 19 जून से दोनों घायलों का उपचार श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में निःशुल्क कर दिया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.