शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा प्रत्याशी ने पोखरी के गांवों तथा कांग्रेस के नेताओं ने उर्गम घाटी में किया जनसंपर्क

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2024 11:52 अपराह्न

गोपेश्वर/पोखरी (चमोली)। चमोली जिले की बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव को भाजपा और कांग्रेस ने नाक का सवाल बना दिया है। दोनों की दलों के नेता गांव-गांव पहुंचकर अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए जनता से आशीर्वाद मांग रहे है। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोशीमठ के उर्गम घाटी पहुंचे तो भाजपा प्रत्याशी ने पोखरी के गांवों में पहुंचकर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील आम जनता से की।

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने रविवार को पोखरी विकास खंड के  कनचैरी, पोखठा, गोदीगिंवाला, ब्राह्मण थाला, ताली कंसारी, खन्नी, वल्ली आदि गांवों में घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद मांगा। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि कहा विपक्ष में रहें कर विकास के कार्य नही हो पा रहें थे। उन्होंने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो क्षेत्र का विकास कर सकती है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने गरीबों को आवास योजना, किसान सम्मान निधि, सहित विभिन्न योजनाएं चलायी और आमजन आज इन योजनाओं का लाभ रहें हैं। उन्होंने कहा भाजपा का कार्यकर्ता रात दिन प्रचार प्रसार में जुटा हुआ है। कांग्रेस पार्टी केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है। इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, विजय पाल सिंह, मनोज भंडारी, संतोष चैधरी आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला के समर्थन में उर्गम घाटी में जनता से संपर्क कर प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने उर्गम पहुंच कर पंचकेदार कल्पेश्वर के दर्शन कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव भाजपा प्रत्याशी के निजी स्वार्थ के चलते जनता पर थोपा गया चुनाव है। इस चुनाव पर जो लाखों रुपये का खर्च हो रहा है वह जनता के टैक्स का पैसा है। इसलिए जनता को चाहिए कि इस उप चुनाव में भाजपा को सबक सीखाऐ ताकि जनता के टैक्स का पैसा इस तरह बर्वाद न हो। इस मौके पर पूर्व विधायक पूर्व औद्योगिक सलाहकार कांग्रेस पार्टी रंजीत रावत, जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी, कांग्रेस ब्लॉक के अध्यक्ष विक्रम फरस्वाण, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप नेगी, वन पंचायत सरपंच संघ के प्रकाश पंवार आदि मौजूद थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.