सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गोपेश्वर जिला अस्पताल में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2024 11:48 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर स्थित जिला चिकित्सालय में एक महिला के पेट में 10-10 सेंटीमीटर की लीवर में तीन गांठे एवं अण्डाशय में एक किलोग्राम के बड़े ट्यूमर को डॉक्टरों के टीम ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक  ऑपरेशन किया। जिसके बाद महिला मरीज की हालत सामान्य हो गई है।

जिला चिकित्सालय में यह आपरेशन सर्जन डॉ. नीरज पिमोली के नेतृत्व में की गई। टीम में एनेस्थेटिक डॉ. गौरव रूंगटा, नर्सिंग अधिकारी वंदना नौटियाल, इंदु बिष्ट, सुगंधा, टीनू रानी, अल्वीन, बंदना सती, गौतम हिंदवाल, गौरव कुमार, भारती के सहयोग से किया गया।  ऑपरेशन के बाद सर्जन डॉ. पिमोली ने बताया कि महिला मरीज के  लीवर  में 10 सेंटीमीटर के तीन गांठे एवं अण्डाशय का  ट्यूमर पल रहा था। जिसके कारण उसकी तबीयत बिल्कुल नाजुक हो गई थी। महिला खून की कमी से भी ग्रस्त थीं। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण वह एनीमिया की शिकार थी। इसलिए ऑपरेशन करना संभव नहीं था। चिकित्सको ने  पहले मरीज के ग्रुप का रक्त का इंतजाम किया। मरीज को कुल तीन यूनिट ब्लड आपरेशन से पहले समय अन्तराल में चढ़ाया गया। इसके बाद ऑपरेशन किया गया। करीब एक घंटे तक चले ऑपरेशन में गांठे और ट्यूमर निकाला गया। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते महिला का आपरेशन नहीं किया जाता तो महिला को कैंसर होने की संभावना थी। उन्होंने बताया ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है।

सर्जन डॉ. पिमोली ने  बताया कि पाना गांव की उषा देवी जिनकी उम्र 28 वर्ष है को  एक महीने  पहले  पेट में दर्द की शिकायत हुई तो महिला के परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले आए। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में जांच एवं परीक्षण के उपरांत उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी। महिला एवं उसके परिजनों के सहमति के उपरांत महिला का जिला चिकित्सालय में सफल ऑपरेशन हुआ। मरीज ऑपरेशन अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत निशुल्क किया गया। और ऑपरेशन के बाद के सभी चिकित्सा का खर्चा अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया जाएगा जिससे महिला का धन एवं समय की बचत हुई। महिला के पति हिम्मत सिंह ने बताया कि स्वास्थ विभाग की ओर से चलाए जा रहे निशुल्क अटल आयुष्मान योजना हमारे सुदूरवर्ती क्षेत्र के निर्धन लोगों को वरदान साबित हो रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.