शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : कांडई पुल के पास शराब की दुकान खोले जाने का महिलाओं ने किया विरोध

शेयर करें !
posted on : जून 24, 2024 12:58 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के विकास खंड नंदानगर घाट के शराब की दुकान की एक ब्रांच नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग के कांडई पुल के पास खोले जाने को लेकर ग्राम सभा बनाला और खड़गोली की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से इस शराब की दुकान को बंद करने की मांग की है। कहा कि यदि शराब की दुकान बंद नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोल के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

स्थानीय महिला शर्मिला देवी, उषा जोशी का कहना है कि एक ओर सरकार उत्तराखंड को नशा मुक्त करने की बात कर रही है दूसरी ओर हर दस किलोमीटर पर शराब की दुकानों की ब्रांच खोलने पर लगी है। जिससे युवा पीढ़ी को बर्वादी की कगार पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नंदप्रयाग से नंदानगर की दूरी 20 किलोमीटर है एक दुकान नंदप्रयाग में है और एक नंदानगर घाट में अब इसके बीच कांडई पुल में भी एक और शराब की दुकान खोली जा रही है। जो की सरासर गलत है। पहले ही पहाड़ की महिलाऐं गांवों में शराब विरोधी आंदोलन चला रही है उपर से सरकार हर दस किलोमीटर पर शराब की दुकान खोल कर पहाड़ के नौजवानों को नशे की ओर धकेल रही है।

उन्होंने कहा कि जहां पर शराब की दुकान खोली जा रही है उस स्थान से आम नागरिकों के साथ ही स्कूली बच्चों का भी आना जाना है। ऐसे में बच्चों के भविष्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जब इस शराब की दुकान को खोलने की बात की जा रही थी तो उन्होंने प्रशासन और आबकारी विभाग को पत्र लिख कर इसका विरोध किया था लेकिन अचानक दुकान ही खोल दी है। उन्होंने तत्काल इस शराब की दुकान को हटाये जाने की मांग की है अन्यथा उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर शर्मिला देवी, उषा जोशी, दर्शनी देवी, संगीता देवी, मोहन लाल, राकेश जोशी, तनुजा जोशी, रामेश्वरी, शांति देवी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 
  • संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’
  • औली के संजीवनी शिखर पर गूंजी श्री राम की महिमा, अखंड रामायण और हवन के साथ हुआ महायज्ञ का समापन
  • भाजपा नेता सिताबू लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
  • बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना
  • बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी
  • UCC के बाद उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले बड़ा फैसला संभव
  • उपनल कर्मचारियों के लिए नए अनुबंध प्रावधान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
  • पौड़ी गढ़वाल में गुलदार आतंक, ग्रामीणों में आक्रोश, मौके पर पहुंचे कवींद्र इष्टवाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.