सोमवार, मई 12, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में स्कूलों ने वसूली कैपिटेशन फीस तो होगी सख्त कार्रवाई, डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2024 7:03 अपराह्न

देहरादून: आपके बच्चे भी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते होंगे। इसके लिए आप मोटी फीस भी चुकाते होंगे। लेकिन, स्कूल आपसे कुछ अतिरिक्त पैसा भी वूसल लेते हैं, जिसकी आपको रशीद भी नहीं दी जाती है। इस फीस को लेकर अक्सर अभिभावक परेशान भी रहते हैं। शिकायत भी करते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। अब शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उनका साफतौर पर कहना है कि स्कूलों में एडमिशन के लिए कैपिटेशन फीस वसूलने वाले प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द की जाएगी। स्कूलों में अतिरिक्त पैसा वसूले जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी ने सभी AD, CEO और DEO को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। स्कूल को उसकी फीस के बाबत अभिभावक को भी रसीद देनी होती है। लेकिन, इसके बाद भी कुछ स्कूल संचालक फीस के अलावा भी मोटा पैसा वसूल रहे हैं। यह पैसा एडमिशन के वक्त कैपिटेशन फीस के नाम पर वसूला जाता है।

उत्तराखंड में 44 सौ से भी ज्यादा प्राइवेट स्कूल हैं। कई स्कूल ऐसे हैं, जनमें एडमिशन के लिए मारामारी रहती है। अभिभावकों की मजबूरी और एडमिशन लेने की होड़ की आड़ लेकर ही स्कूल संचालक अतिरिक्त फीस वसूलते हैं, जिसे कैपिटेशन फीस कहा जाता है। इस फीस को रोकने के लिए कई राज्यों में कानू भी बनाए गए हैं।

ये है कैपिटेशन फीस

कैपिटेशन फीस को इस प्रकार परिभाषित किया गया है, वह राशि जो संस्था की आय और पूंजीगत व्यय व उचित अधिशेष के रूप में आवश्यक राशि से अधिक ली जाती है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने ऐसे कानून बनाए हैं, जो कैपिटेशन फीस वसूलने पर रोक लगाते हैं।

केरल स्व-वित्तपोषित व्यावसायिक महाविद्यालय (कैपिटेशन फीस का निषेध और प्रवेश एवं फीस निर्धारण की प्रक्रिया) अधिनियम 2004 में कैपिटेशन फीस को इस प्रकार परिभाषित किया गया है। कैपिटेशन फीसष् से तात्पर्य किसी भी नाम से ज्ञात कोई भी राशि से है, चाहे वह नकद हो या वस्तु के रूप में, जो धारा 4 के तहत निर्धारित फीस के अतिरिक्त प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भुगतान या एकत्र या प्राप्त की गई हो।

उन्नी कृष्णन फैसला

1993 में उन्नी कृष्णन मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया कि कैपिटेशन फीस वसूलना गैरकानूनी है। फैसले में कर्नाटक शैक्षणिक संस्थान (कैपिटेशन फीस निषेध) अधिनियम 1984 में दी गई परिभाषा का हवाला दिया गया। इस फैसले में कैपिटेशन फीस का अर्थ इस तरह से दिया गया है कि कोई भी राशि, चाहे किसी भी नाम से पुकारी जाए, जो निर्धारित फीस से अधिक प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भुगतान या एकत्र की जाती है, वह पूरी तरह से गैर कानूनी है।

2001 में सर्वाेच्च न्यायालय के एक अन्य फैसले में महाराष्ट्र शैक्षणिक संस्थान (कैपिटेशन शुल्क निषेध) अधिनियम, 1987 में दी गई परिभाषा को उद्धृत किया गया है। महाराष्ट्र शैक्षणिक संस्थान (कैपिटेशन फीस का निषेध) अधिनियम, 1987, धारा 3(ए) – कैपिटेशन फीस – अर्थ – अधिनियम की धारा 2(ए) में कैपिटेशन फीस की परिभाषा दी गई है। कैपिटेशन फीस का अर्थ है-कोई भी राशि, चाहे वह किसी भी नाम से पुकारी जाए, चाहे नकद हो या वस्तु के रूप में, धारा-4 के तहत निर्धारित या स्वीकृत फीस दरों से अधिक हो, वह पूरी तरह से गलत और कानून के विरुद्ध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बाॅलीवुड गायक दर्शन रावल की गायिका का चला जादू
  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.