बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में उमड़ रहा हैं आस्था का सैलाब, 09 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक दर्शन, बना एक नया कीर्तिमान

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2024 7:53 अपराह्न
उत्तरकाशी : गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा आज नौ लाख की संख्या को पार कर गया है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू हुए चवालीस दिन की अवधि बीत चुकी है और इस दौरान जिले के दोनों धामों मे पिछले साल की तुलना में लगभग सोलह प्रतिशत और वर्ष 2022 की तुलना में लगभग सैंतीस प्रतिशत अधिक यात्रियों का आगमन हुआ है। जिले में चारधाम यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। गत 10 मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस बार चवालीस दिनों के भीतर रिकॉर्ड संख्या में कुल 901758 यात्रियों का आगमन हो चुका है। जबकि इन दोनों धामों में यात्रा के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर वर्ष 2022 में 659061 तथा वर्ष 2023 में 778257 तीर्थयात्री पहॅुंचे थे। 
इस बार यात्राकाल के शुरूआती चवालीस दिनों के भीतर यमुनोत्री में 442186 तथा गंगोत्री में 459572 श्रद्धालु आ चुके हैं। यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस बार वर्ष 2022 (285272) की तुलना में 55 प्रतिशत और वर्ष 2023 (368109) की तुलना में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि आंकी गई है। इसी तरह गंगोत्री में भी इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में वर्ष 2022 (373789) की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत और वर्ष 2023 (410148) की तुलना में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।  इन दोनों धामों में इस बार तीर्थयात्रियों को लेकर 80128 वाहनों का आगमन हुआ है जो वर्ष 2022 (56973) की तुलना में 40.64 प्रतिशत अधिक तथा वर्ष 2023 (71053) की तुलना में 12.77 प्रतिशत अधिक है।
रिकार्ड संख्या में श्रद्धालुओं की आवागमन के साथ ही जिले में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देशन में अधिकारियों की टीम निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त बनाए रखने में जुटी है। इस बार अधिक संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए प्रशासन के द्वारा यात्रा रूटों व पड़ावों पर अतिरिक्त यात्री सुविधाओं को जुटाया गया है। सफाई एवं प्रसाधन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है और प्रत्येक सेक्टर में इन व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के लिए अलग से अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। जिससे यात्रा रूटों पर श्रद्धालुओं को काफी सहूलित मिली है और यात्रा अधिक सुविधाजनक हुई है।
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढाई गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडीकल रिलीफ पोस्ट, स्वास्थ्य मित्रों व मोबाईल मेडीकल टीमों की तैनाती करने के साथ ही दोबाटा-बड़कोट एवं हीना में स्थापित स्क्रीनिंग सेंटर में नियमित रूप से तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।  जिले में अभी तक 389997 तीर्थयात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है और 24437 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रंगायन की एक्टिंग पाठशाला का भव्य समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रशस्ति पत्र, 17-18 जुलाई को देहरादून में होगा दो दिवसीय साहित्य एवं रंगोत्सव
  • बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • कार पर “मंत्री” लिखकर झाड़ रहा था रौब, लाल-नीली बत्ती और हूटर लगी गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने की सीज
  • सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजय करोल ने किए नृसिंह मंदिर में दर्शन
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में तीन निर्माणाधीन भवन सील, बिना स्वीकृति निर्माण करने वालों पर सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर होगा और अधिक सक्रिय, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने त्वरित सहायता एवं सभी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, SASCI योजना के तहत कुल 2355 करोड़ रुपए स्वीकृत
  • भारत के प्रथम गांव माणा में गूंजा साहस का जज्बा, सफल रहा माणा पास चैलेंज, 5600 मीटर की ऊंचाई पर दौड़े 88 प्रतिभागी
  • उत्तराखंड ने भारत के पहले एस्ट्रो टूर गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम के सफल समापन का जश्न मनाया, जिससे 400 से ज़्यादा युवाओं को मिली मदद
  • रानीखेत में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की गई जान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.