मंगलवार, अक्टूबर 21, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र का किया लोकार्पण, नैनबाग क्षेत्र को की फल पट्टी घोषित करने की घोषणा

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2024 7:16 अपराह्न
टिहरी/ जौनपुर : सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के भटवाड़ी गांव पहुंचे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा भटवाड़ी गांव के लिए की गई सामुदायिक भवन की घोषणा को पूर्ण करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा ₹ 83.79 लाख की लागत से नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय बहुउद्देशीय शिविर का भी अवलोकन किया। भटवाड़ी गांव में आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से ढोल दमाऊ और पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व गौरजा देवी के मंदिर में दर्शन कर मां गौरजा का आशिर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। 
 इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल पट्टी घोषित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पबद्ध है। निश्चित तौर पर इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान राजवीर रावत, अनूप थपलियाल, प्रताप सिंह पंवार, बलवीर राणा एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना, राज्य और देश की सुख समृद्धि की कामना की
  • जीएसटी दर में कटौती : उत्तराखंड में कृषि, पर्यटन और उद्योग को मिली मजबूती
  • उत्तराखंड : ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग, 3 दुकानें जलकर राख
  • दीपावली की रात निरंजनपुर सब्जी मंडी में दुकान में लगी भीषण आग, रॉकेट से भड़की लपटें
  • संकट में संबल बनीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया : ग्राउंड जीरो पर दिखी आदर्श प्रशासनिक दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता
  • उत्तराखंड : प्रदूषण नियंत्रण के लिए ड्रोन से पानी छिड़काव, तीन शहरों में 17 स्थानों पर अभियान शुरू
  • नौगांव में दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • PM मोदी ने INS विक्रांत पर जवानों संग मनाई दीपावली
  • पीसीएस वैभव गुप्ता की दूरदृष्टि और परिश्रम से नगर निगम कोटद्वार ने रचा इतिहास, स्वच्छता सर्वेक्षण में लहराया परचम, मिला “अटल निर्मल नगर” पुरस्कार
  • सैंट थैरेसा श्रीनगर ने जीती क्रिकेट की ट्राफी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.