मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस हादसे में 26 घायल, 03 की हुई मौत

शेयर करें !
posted on : जून 12, 2024 4:30 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण):  गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस गत रात्रि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसमें में तीन महिला यात्रियों की मृत्यू हुई है और 26 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों सहित 05 अन्य घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भेजा गया है। जबकि सामान्य रूप से घायल 9 यात्री अभी जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह ने जिला अस्पताल में घायल यात्रियों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाने के साथ ही हर संभव सहायता करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के अनेक वरिष्ट अधिकारी देर रात तक जिला अस्पताल में मौजूद रहे और घायलों के उपचार व गंभीर घायलों के एम्स में शिफ्टिंग की कार्रवाई की निगरानी करते रहे।
गत रात्रि लगभग 9.00 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस संख्या-यूके06-पीए1218 गंगोत्री धाम से वापस उत्तरकाशी की तरफ आते वक्त गंगानानी के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 15-20 मीटर नीचे गिरने से दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों के साथ ही गंगनानी, भटवाड़ी, मनेरी व हर्षिल से मेडीकल टीमों एवं एंबुलेंस को मौके लिए रवाना किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग, आपदा प्रबन्धन क्यूआरटी, अग्निशमन दस्ता, होमगार्ड तथा पी.आर.डी. और बीआरओ की टीम ने मौके पर पहॅॅुंचकर स्थानीय लोगो के सहयोग से रेस्क्यू कार्य संपादित कर घायलों को निकाला।
जिलाधिकारी डॉं. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आपदा नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान का निर्देशन व निगरानी की गई। जिला मुख्यालय स्थित नियंत्रण कक्ष में अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास,  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीएस रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस. पांगती, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल, एआरटीओ जितेन्द्र कुमार आदि अन्य अधिकारियों ने इस रेस्क्यू अभियान का का समन्वय किया।
जबकि पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार तिवारी, पर्यटन अधिकारी केके जोशी, खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी अमित मंमगाई सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर रेस्क्यू अभियान का संचालन करवाया।  दुर्घटनाग्रस्त बस में चालक व परिचालक सहित कुल 29 यात्री (12 महिला, 15 पुरुष एवं 02 बालिका) सवार थे। दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू किए गए घायलों को प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के पश्चात जिला चिकित्सालम उत्तरकाशी में लाया गया। जहां पर सामान्य रूप से घायल 9 यात्रियों का अभी भी उपचार चल रहा है और उनकी स्थित खतरे से बाहर बताई गई है जबकि कुल 17 यात्रियों को जिनमें से 12 गम्भीर घायल एवं 05 सामान्य घायल बताए गए हैं, को रात्रि में ही एम्स ऋषिकेश शिफ्ट कर दिया गया है। 

घायल जिन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है

  1. संजय रस्तोगी पुत्र महेश चन्द रस्तोगी, उम्र 57 वर्ष, निवासी- बरेली।
  2. संध्या रस्तोगी पत्नी संजय रस्तोग, उम्र 44 वर्ष, निवासी बरेली।
  3. महेशचन्द्र पुत्र हरीदत्त, उम्र 65 वर्ष, निवासी रूद्रपुर। 
  4. लीलाधर पाण्डे उम्र 56 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
  5. ऊषा जोशी पत्नी नवीन जोशी, उम्र 50 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
  6. दीपा पत्नी हरीश, उम्र 55 वर्ष, निवासी रूदपुर।
  7. महेन्द्र सिंह पुत्र भवानसिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी-हल्द्वानी।
  8. रेखा रस्तोगी पत्नी विनोद रस्तोगी, उम्र 50 वर्ष, निवासी- बरेली। 
  9. विनोद रस्तोगी पुत्र अनुमान प्रसाद रस्तोगी उम्र 55 वर्ष, निवासी बरेली।
  10. भूपेन्द्र सिंह रावत पुत्र ध्यान सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
  11. पदमा भाकुनी पत्नी कैलाश भाकुनी, उम्र 70 वर्ष, निवासी- रुद्रपुर।
  12. गीता तिवारी पत्नी रमेशचन्द्र, उम्र 53 वर्ष निवासी हल्द्ववानी।
  13. रमेशचन्द्र तिवारी पुत्र नामालूम, उम्र 62 वर्ष, निवासी-हल्द्ववानी। 
  14. पूर्णचन्द कैडा पुत्र नामालूम, उम्र 65 वर्ष, निवासी-रूद्रपुर। 
  15. विजय कुमार पुत्र वीरसिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी- बुलंद शहर, उत्तरप्रदेश। (चालक)
  16. अनुज पुत्र मंग्याराम, उम्र 27 वर्ष, निवासी- मेरठ (परिचालक)
  17. नवीन पुत्र रामदत्त जोशी, उम्र 54 वर्ष. निवासी बरेली। 

सामान्य घायल जो जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं

  1. प्रज्ञा रावत पुत्री भूपेन्द्र रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
  2. कल्पना रावत पत्नी भूपेन्द्र रावत, उम्र 42 वर्ष, निवासी रूद्रपुर
  3. अंकिता बिष्ट पुत्री स्व. राजेन्द्र सिंह, उम्र 14 वर्ष, निवासी रुद्रपुर।
  4. लता बिष्ट पत्नी राजेन्द्र सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी रूद्रपुर।
  5. ध्यान सिंह पुत्र हरक सिंह उम्र 69 वर्ष, निवासी-रूद्रपुर
  6. खष्टी कैड़ा पत्नी गोविन्दसिंह कैडा, उम्र 65 वर्ष, निवासी- हल्द्ववानी। 
  7. गोर मिस्त्री पुत्र लक्ष्मीकान्त, उम्र 60 वर्ष, निवासी रूद्रपुर। 
  8. बसन्ती देवी उम्र 74 वर्ष, निवासी रूद्रपुर। 
  9. मोहनचन्द पाण्डे पुत्र हरीदत्त पाण्डे, उम्र 52 वर्ष, निवासी लालकुआ। 

मृतक यात्री

  1.  दीपा वर्सलिया पत्नी महेश वर्सलिया उम्र 55 वर्ष, निवासी हल्द्वानी।
  2. नीमा कैडा पत्नी पूरण सिंह कैड़ा उम्र 57 वर्ष निवासी रूद्रपुर उधमसिंह नगर। 
  3. मीना रैक्वाल पत्नी महेन्द्र सिंह रैक्वाल निवासी हल्द्वानी

 

1 of 17
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
  • विधानसभा सत्र को भराड़ीसैण के मोर्चे पर डटा चमोली का सरकारी अमला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.