शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में मीट-मांस ले जाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला नेपाली गिरफ्तार, प्रशासन ने दुकान को किया सील

शेयर करें !
posted on : जून 9, 2024 1:03 अपराह्न

केदारनाथ : केदारनाथ धाम केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि, देश दुनिया भर में बसे करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। धाम की पवित्रता को भंग करने का एक ऐसा कुकृत्य केदारनाथ धाम में किया गया है, जिससे करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। दरअसल, केदारनाथ धाम में एक नेपाली ने मांस पहुंचा दिया। वह अपनी दुकान से मांस बेच रहा था। नेपाली को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में मीट-मांस ले जाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले नेपाली मूल के व्यक्ति के विरुद्ध हुआ अभियोग पंजीकृत। गत दिवस 07 जून 2024 को श्री केदारनाथ धाम क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास एक कट्टे में मांस मिला था, जिस पर आम जनमानस सहित केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने आपत्ति प्रकट की गयी थी। इस प्रकरण में आज कोतवाली सोनप्रयाग में भा0द0सं0 की धार्मिक भावनाएं आहत करने सम्बन्धी धारा के तहत प्रतिवादी किरन बहादुर पुत्र पंचबहादुर निवासी कोचुभांग जिला रोलपा नेपाल हाल दुकानदार व्यापार संघ गेट के नजदीक केदारनाथ के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के स्तर से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग की विवेचना जारी है।

केदारनाथ धाम में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है। पुलिस ने सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सात जून को विपुल धरम्वाण नाम के व्यक्ति ने केदारनाथ में व्यापार संघ गेट के समीप स्थित दुकान में मांस होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो वहां बोरे में मांस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी किरन बहादुर निवासी रोलपा, नेपाल को गिरफ्तार कर लिया। विपुल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SDM अनिल शुक्ला ने बताया, नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास से मांस मिला है। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह रावत व सहायक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने बताया, दुकान को सील कर दिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.