सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य के युवाओ के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा खेल विश्वविद्यालय – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2024 10:27 अपराह्न
  • खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को अधिकारी जल्द से जल्द करें दूर – रेखा आर्या
  • प्रदेश को जल्द मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की सौगात,खेल मंत्री ने भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून : आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में प्रदेश में प्रस्तावित “प्रथम खेल विश्वविद्यालय” परिसर के चयनित भूमि हस्तान्तरण के सम्बन्ध में मुख्य सचिव और उच्चाधिकारियों के साथ गतिमान कार्यवाही, आगामी कार्य योजना, प्रगति तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय निर्माण की भूमि हस्तान्तरण के संबंध में अवगत कराया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण के संबंध में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाए। साथ ही सीए लैंड के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सीए लैंड के अन्य विकल्पों को ढूंढा जाए। साथ ही खेल मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि 100 एकड़ भूमि यदि उधमसिंह नगर,नैनीताल जनपद में प्राप्त होती है तो उस दिशा में भी कार्य करें।
उन्होंने कहा कि हमारा पूर्ण प्रयास है कि हम राष्ट्रीय खेलो के आयोजन से पूर्व खेल विश्वविद्यालय की भूमि का भूमि पूजन करते हुए उसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दें। साथ ही कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी ही खुशी की बात है कि राज्य में पहला खेल विश्वविद्यालय बनेगा जिसका लाभ राज्य के युवाओ को प्राप्त होगा। विश्वविद्यालय बनने से यहां अनेक प्रकार की खेल गतिविधियां संचालित होंगी। कहीं ना कही  निकट भविष्य में राज्य के युवाओ के लिए यह यूनिवर्सिटी एक मील का पत्थर साबित होगी।  इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ,खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक जितेंद्र सोनकर सहित उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की शिकायतों के निस्तारण में देरी बर्दाश्त नहीं – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • मजदूर संगठनों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
  • पौड़ी : 14 अगस्त को कंडोलिया-टेका मार्ग पर होगी मैराथन दौड़, बालक-बालिका व ओपन वर्ग में प्रतिभाग करेंगे धावक
  • असम-अरुणाचल सीमा पर फायरिंग, 8 ग्रामीण घायल, 7 की हालत गंभीर
  • पौड़ी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
  • तमक नाले में बहा वैली ब्रिज, नीती घाटी के 17 गांवों का संपर्क कटा
  • उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट के राजगढ़ी के आसपास रहा केंद्र
  • 15 अगस्त से पहले करा लें LPG कनेक्शन की ई-केवाईसी, नहीं तो गैस आपूर्ति में आ सकती है परेशानी
  • उत्तराखंड : रेलवे स्टेशन में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप
  • रांची में छात्रों का विधानसभा कूच, तीन परत की बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस से बढ़ा टकराव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.